रायपुर : मुख्यमंत्री ने किया ‘द लास्ट आर्मी’ पुस्तक का विमोचन

रायपुर, 28 दिसम्बर 2013

 

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज यहां अपने निवास पर भिलाई निवासी श्री प्रखर गोलछा की पुस्तक ‘द लास्ट आर्मी’ का विमोचन किया। अंग्रेजी भाषा की इस पुस्तक का प्रकाशन अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशक द्वारा किया गया है। पुस्तक की कथा साइंस के सिद्वांतों पर आधारित है, जिसमें जीवों और जानवरों के दिमाग को जेनेटिक इंजीनियरिंग और न्यूरो साइकोलॉजिकल संशोधनों के जरिए मनुष्य के दिमाग की तरह विकसित करने की कल्पना की गयी है। कथा में मनुष्य और दूसरे जीवों के मध्य सार्थक संवाद के साथ जीवों की नैसर्गिक शक्तियों का मानव समाज के विभिन्न कार्योे में मशीनों के विकल्प के रुप में उपयोग करने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित पुस्तक के लेखक श्री प्रखर गोलछा को पुस्तक की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री प्रकाश गोलछा, श्री प्रशांत गोलछा, श्रीमती देवकी गोलछा, श्रुति गोलछा और सुश्री प्रज्ञा गोलछा उपस्थित थीं।