राजनांदगांव : आपदा पीड़ित 67 लोगों को 12.10 लाख की सहायता

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अशोक अग्रवाल ने आपदा पीड़ित 67 लोगों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के तहत 12 लाख 10 हजार 650 रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। यह राशि भुगतान के लिए तहसीलदारों को भेज दी गई है। कलेक्टर ने एक सप्ताह के भीतर सहायता अनुदान राशि का वितरण पीड़ितों को करने की निर्देश दिए है।
राहत शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील छुईखदान के ग्राम धारिया के श्रीराम एवं पिन्टू पटेल को 3200-3200 रूपए, ग्राम  बिड़ौरी के कृष्ण कुमार को पन्द्रह हजार रूपए, ग्राम कुकुरमुड़ा के संजय एवं बालाराम को 3200-3200 रूपए व तीरथ को एक हजार 900 रूपए, ग्राम जंगलपुर के भूखन एवं टेेकराम को 1900-1900 रूपए, ग्राभ गभरा के धनेश को एक हजार 250 रूपए एवं ग्राम खोधा के लेखराम को 3 हजार 200 रूपए सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है। इसी तरह तहसील खैरागढ़ के ग्राम ईटार के केसियर को एक लाख 50 हजार रूपए, तहसील राजनांदगांव के नया ढाबा के दुकालू को 7 हजार 500 रूपए, बसंतपुर के देवसिंग व विष्णु को 320-320 रूपए, सतनामी पारा के माखन को 3 हजार 200 रूपए, ताराबाई को 2 हजार 500 रूपए, लखोली के बसंतीबाई को 1 हजार 900 रूपए, लक्ष्मण, उर्मिला बाई व अशोक को 3200-3200 रूपए, जीवराखन को 3 हजार रूपए, संतोष को 5 हजार रूपए, संतोष यादव को 1 लाख 50 हजार रूपए, स्टेशनपारा के सरस्वती, रजिया बेगम व कारूदास को 3200-3200 रूपए, शहीदा बी को 2 हजार 500 रूपए, नंदई के बाकेदास को 3 हजार 200 रूपए, कार्तिक राम को 3 हजार रूपए, बल्देबाग के संतूराम तथा दयाराम को 1 हजार 500 रूपए, शंकरपुर के ईतवारी, कलीन्द्रीबाई, मोतीलाल व मनोज को 2 हजार 500 रूपए, चिखली के गैंदलाल साहू को एक  लाख 50 हजार, ग्राम तुमडीलेवा के नंदू को 1 हजार 200 रूपए, ग्राम कन्हारपुरी के भूषणदास, मनहरण, सुन्दर, महेन्द्र, नमेचंद, ठाकुरराम व कांतिबाई को 1 हजार 900 रूपए, ग्राम खेली के विजय कुमार को 1 हजार 900 रूपए, धनगांव के रामू को एक हजार, ग्राम बन नवागांव के बिमला को 3 हजार प्रभात नगर के लक्ष्मीबाई को 3 हजार 200 रूपए, ग्राम पार्रीकला के मुन्दरबाई को 3 हजार 200 रूपए, ग्राम बुन्देलीखुर्द के टिकेश्वर को एक लाख 50 हजार रूपए, तहसील डोंगरगांव के ग्राम सांगिनकछार के भग्गूराम, राधेलाल व परमानद को एक हजार 600 रूपए, कार्तिकराम को एक  हजार 300 रूपए, कंवलराम को 2 हजार रूपए, ग्राम रामपुर के बिसरीबाई को 4 हजार, उŸामलाल को एक  हजार रूपए, ग्राम ढाबा के राजू को एक  हजार 200 रूपए, श्रीराम को 1 हजार 500 रूपए, तहसील मानपुर के ग्राम मिचगांव क मैनूराम को एक लाख 50 हजार रूपए, चन्दरसिंह एवं अन्य 3 पिता चरणसिंह को एक लाख 50 हजार रूपए, ग्राम बडगांव के विजय कुमार को एक लाख 50 हजार की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।