रमन सिंह का वास्तविक चेहरा बेनकाब : भूपेष बघेल

bhupesh baghel , pcc president cg

रायपुर 27 दिसंबर 2014

कांग्रेस स्थापना दिवस के ठीक एक दिन पहले कांग्रेस का परिवार नियोजन करने की मुख्यमंत्री रमन सिंह की अषोभनीय टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष भूपेष बघेल ने कहा है कि रमन सिंह के दामन जीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं के खून के दाग है। नसबंदी कांड में माताओं के खून से मुख्यमंत्री रमन सिंह के हाथ सने हुये है। अब तो कांग्रेस की नसबंदी की बात करने से भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री रमन सिंह का वास्तविक चेहरा बेनकाब हो गया है। मुख्यमंत्री रमन सिंह की कांग्रेस विरोधी असंयमित टिप्पणी से पूरे राज्य में गहरी नाराजगी है। धमकी खरीद फरोख्त का सहारा लिया जा रहा है।