टी.एस-अजय-मंजूषा ने किया मतदान , 4 महापौर 157 वार्ड पार्षद प्रत्याशी के लिए मतदान

अम्बिकापुर

अम्बिकापुर नगर पालिक निगम के लिए आज हो रहे मतदान मे 98 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जिसके लिए शहर भर मे 115 मतदान केन्द्र बनाए गए है। अम्बिकापुर निमग के महापौर पद के लिए कांग्रेस भाजपा समेत 4 प्रत्याशियो के भाग्य का फैसला आज ईव्हीएम मे कैद हो जाएगा। लिहाजा शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रो में मतदाताओ के साथ ही प्रत्याशी और बडे नेताओ ने भी मतदान किया है।

वी0ओ-1- 50 हजार पुरुष मतदाता और 48 हजार महिला मतदाताओ वाले अम्बिकापुर नगर पालिक निगम के लिए आज सुबह 8 बजे से ही मतदान जारी है। 115 मतदान केन्द्रो के लिए जारी इस मतदान के लिए 13 सेक्टर अधिकारी और 456 से अधिक मतदान अधिकारी सफलता पूर्ण मतदान के लिए ड¬ूटी पर तैनात है।  सुरक्षा के लिहाज से शहर के 115 मतदान केन्द्रो को 6 जोन मे बांट कर हर जोन के लिए एक पेट्रोलिंग पार्टी लगाई गई है। साथ ही हर मतदान केन्द्रो मे 3 से 5 की संख्या मे सुरक्षा बलो की तैनातगी की गई है। इधर सुबह कडाके की ठंड के बाद से ही मतदाता अपने घरो से निकलने लगे थे। जिसमे महिलाओ की संख्या काफी देखी जा रही है ,, तो पुरुष मतदाओ मे भी अच्छा खासा उत्साह है। नीचले इलाको मे सुबह मतदान का प्रतिशत अच्छा देखा गया। तो रिहायशी इलाको मे धूप खिलने के बाद लोग मतदान के लिए घरो से बाहर निकलते दिखे।

मतदान के प्रति मतदाताओ के उत्साह के साथ कांग्रेस महापौर प्रत्याशी डाक्टर अजय तिर्की ने गांधीनगर स्थित सामुदायिक भवन मे मतदान किया। तो दूसरी तरफ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने भी अपने वार्ड के कन्या महाविद्यालय मे स्थित मतदान केन्द्र मे अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इधर भाजपा की ओर महिला महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत ने भी गांधीनगर स्थित सामुदायिक भवन मे मत देकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। तो वही भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह मेजर और भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सिंह ने भी पटपरिया स्थित मतदान केन्द्र मे मतदान किया है।