मूलभूत समस्याओं का समाधान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में किया गया : महापौर

अम्बिकापुर 

नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में आज संकल्प भवन अम्बिकापुर में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अम्बिकापुर नगर मण्डल एवं पार्षदगण उपस्थित रहे। बैठक प्रारम्भ करते हुए जिले के महामंत्री अम्बिकेश केशरी ने सभी से विस्तृत चर्चा करते हुए वार्डों में वार्ड सम्मेलन कराने के लिए चर्चा की।
जिलाध्यक्ष एवं सांसद कमलभान सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है कार्यकर्ताओं का एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि जनता के बीच जायें और पीछले 10 सालों के विकास कार्यों का लेखा बतायें।
महापौर प्रबोध मिंज ने कहा अम्बिकापुर नगर निगम के अंतर्गत सभी वार्डों में नालियों का निर्माण और सी.सी. रोड का निर्माण के साथ-साथ जो मुलभुत समस्याओं का समाधान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में किया गया है, साथ ही शहर की जनता के लिए शहर में कई बड़े काम भी किये गये है, जिसको हमे जनता को बताना है।
सभापति त्रिलोक कपुर कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी के लिए विकास कार्यों के साथ वोट मांगने की बात कही।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिले के उपाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर काम करना चाहिए। मजदूर मोर्चा के प्रदेश के अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि अम्बिकापुर शहर में निगम के द्वारा कई कार्य किये गये है, जिसका उल्लेख हमें जनता के बीच करना है।
बैठक में मुख्य रूप से परमवीर सिंह बाबरा, बलराम जायवाल, जन्मेजय मिश्रा, रविन्द्र गुप्त भारती, ललित सोनी, रविन्द्र दुबे, कृष्ण कुमार शर्मा, मुरारीलाल बंसल, समीर लकड़ा, कौशल्या यादव, मंजुषा भगत, भारती सोनवानी, राजेश कश्यप, दीपक गर्ग, माया मिश्रा, शकुन्तला पाण्डेय, फिरोज खान, अभिमन्यु गुप्ता, प्रशांत शंकर त्रिपाठी, करता राम गुप्ता, हरपाल सिंह भामरा, सावित्री जायसवाल, हरमिन्दर सिंह, श्वेता गुप्ता, मधुसुदन, प्रेमानंद तिग्गा, संदीप सोनी, आकाश गुप्ता, नवनीकांत दत्ता, संतोष दास, विशाल गोस्वामी, गुलामनबी अंसारी, अनिल जायसवाल, बबलु गुप्ता, राजु पाण्डेय, राजा सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन तजिन्दर सिंह बग्गा एवं आभार शैलेश कुमार सिंह ने किया।