मुख्यमंत्री ने सड़क हादसों पर चिन्ता प्रकट की : सभी लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील

 रायपुर, 01 जनवरी 2014

DSC 8088 0मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिन्ता प्रकट करते हुए कहा है कि प्रत्येक मनुष्य का जीवन अनमोल है। अपने अनमोल जीवन की रक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति और प्रत्येक वाहन चालक को सड़कों पर यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। डॉ. सिंह ने यातायात पुलिस को तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और सड़कों पर यातायात के नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बीती रात जिला मुख्यालय बालोद के दो युवाओं की बालोद से 15 किलोमीटर पर ग्राम करहीभदर के पास कार पलट जाने से हुई मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। डॉ. रमन सिंह ने भिलाई नगर में कल मोपेड सवार रायपुर के पण्डरी तराई निवासी श्री कृष्ण प्रसाद गुप्ता और उनकी बेटी प्रियंका गुप्ता की एक टेªलर से कुचल जाने पर हुई दर्दनाक मौत पर भी शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दोनों दुर्घटनाओं में मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।