मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भोरमदेव मंदिर में पूजा-अर्चना की..

कवर्धा

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज सावन माह के प्रथम सोमवार को कबीरधाम जिले के भोरमदेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने सपरिवार भगवान शिव का जलाभिषेक कर छत्तीसगढ़ की खुशहाली और तरक्की की कामना की। डॉ. सिंह ने कहा कि भोरमदेव धार्मिक आस्था का प्रमुख केन्द्र है। सावन माह में सभी वर्गों और समुदायों के लोग यहां भगवान शिव की दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए एकत्र होते हैं। भगवन शिव सबकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। मुख्यमंत्री ने भगवान महादेव से अच्छी बारिश की भी कामना की, ताकि खेती-किसानी का काम जोर पकड़े और अच्छी उत्पादन हो। मुख्यमंत्री ने भोरमदेव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर कवर्धा विधायक श्री अशोक साहू, पंडरिया विधायक श्री मोतीराम चंद्रवंशी सहित युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री संतोष पाण्डेय, जिला पंचायत कबीरधाम के कार्यकारी अध्यक्ष श्री विदेशीराम धुर्वे, जिला कलेक्टर श्री पी. दयानंद तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।