मुख्यमंत्री का मंत्रालयीन कर्मचारियों ने किया स्वागत

2976 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण के बाद कल शाम यहां नया रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) पहुंचने पर छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन शीघ्रलेखक संघ के पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दी। डॉ. रमन सिंह ने संघ के अध्यक्ष श्री देवलाल भारती सहित सभी कर्मचारियों के प्रति अपनी शुभेच्छा प्रकट की। इस अवसर पर संघ के सचिव श्री धनंजय कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष श्री रामनरेश गर्ग सहित सर्वश्री बिजू पिल्लई, अजित मिंज, डी.पी.कौशल, दिनेश मिश्र, राजदेवराम लकड़ा, कमल तिवारी,नितिन रामेकर, भैरव नारायण विश्वकर्मा, जग्गूराम नेताम और अरूण हिंगवे ने भी मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।