महिला कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला…

अम्बिकापुर 

कल रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भुपेश बघेल के बंगले पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन व उनकी नाम पट्टिका पर कालिख पोतने की घटना के दौरान समझाईश देने पहूंचे नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंह देव के साथ भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा की गई दुव्र्यवहार के विरोध में सरगुजा जिले में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अम्बिकापुर के घड़ी चौक पर मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह का पुतला फूंक कर, ओछी हरकत करने वाले भाजयुमो के कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही की मांग की है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या रवानी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस पदाधिकारी व सदस्यों ने स्थानीय घड़ी चैक पर मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह का पुतला दहन कर कार्यवाही की मांग की है।