महाराष्ट्र चुनाव फतह कर अम्बिकापुर लौटे रामविचार नेताम : भाजपाईयो ने किया स्वागत

अम्बिकापुर 21 अक्टुबर 2014

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री रामविचार नेताम  मंगलवार को अम्बिकापुर पंहुचे।  महाराष्ट्र में अपने प्रभार वाले चार विधान सभा क्षेत्रों से भाजपा की जीत के भागीदार बनकर अम्बिकापुर पंहुचे श्री नेताम का भारतीय जनता पार्टी अम्बिकापुर नगर मण्डल के कार्यकर्ताओ ने रेल्वे स्टेशन में भव्य स्वागत किया । इसके बाद संकल्प भवन में कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमाला और मिठाईयां बाटकर खुशी मनाई गई।

इसके पश्चात् संकल्प भवन अम्बिकापुर में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री नेताम ने कहा कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति विश्वास की जीत है, जिस तरह से हरियाणा व महाराष्ट्र की जनता ने भारी बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी को चुना है, उससे स्पष्ठ है कि देश की जनता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के चार माह के कार्यकाल से संतुष्ट है। हमें पूर्ण विश्वास है कि महाराष्ट्र और हरियाणा में प्रदेश के गुणात्मक विकास लिए प्रगतिशील व स्थिर सरकार भारतीय जनता पार्टी के द्वारा स्थापित होगी।

इस अवसर पर भाजपा संभागीय संगठन मंत्री बिधान चन्द्र कर, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, सिद्धनाथ पैंकरा, अखिलेश सोनी, अम्बिकेश केशरी, राजकुमार बंसल, संजय अग्रवाल, परशुराम सोनी, जन्मेजय मिश्रा, श्रीमती मंजुषा भगत, निश्चल सिंह, शैलेश कुमार सिंह, तजिन्दर सिह बग्गा, आकाश गुप्ता, सुरजीत सिंह भामरा, नकुल सोनकर, हरमिन्दर सिंह टिन्नी, मनोज गुप्ता, विकास वर्मा, रोचक गुप्ता, प्रफुल पटेल, पंकज गुप्ता, गोल्डी छाबड़ा, शानु कश्यप सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।