भारतीय वन सेवा के तीन अधिकारियों की नवीन पदस्थापनाएं

TAPESH JHA
TAPESH JHA

रायपुर

राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के तीन अधिकारियों (मुख्य वन संरक्षकों )  की नवीन पदस्थापनाओं का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से यह आदेश जारी किया गया ।  आदेश के तहत श्री तपेश कुमार झा मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना) बिलासपुर वृत्त को मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव और क्षेत्रीय निदेशक अचानकमार टाईगर रिजर्व बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। श्री कौशलेन्द्र कुमार को मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत करने के बाद मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना) बिलासपुर का दायित्व सौंपा गया है। श्री व्ही. शेट्टेपनावर को वन संरक्षक से मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई तथा उन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय रायपुर में मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।