भाजपा सरकार धान खरीदी बंद करने का कुचक्र रच रही – कांग्रेस

congress_bhawan_Raipur
congress_bhawan_Raipur
रायपुर 16 सितंबर 2014
  • पंजीयन के नाम पर किसानों को परेषान किया जा रहा : कांग्रेस

प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष भूपेष बघेल ने कहा कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार धान के समर्थन मूल्य पर खरीदी को बंद करने का षड़यंत्र रच रही है। सरकार की मंषा किसानों का धान खरीदने की है ही नहीं। धान खरीदी के लिये पंजीयन में मोबाईल की अनिवार्यता, पोस्टपेड मोबाईल नंबर का बिल, मांगा जा रहा है। इसके साथ ही किसानों को धान बेचने की तारीख पूर्व मे बताने को कहा जा रहा है। अभी धान की फसल तैयार ही नहीं हुई है ऐसे किसान धान बेचने की तारीख कैसे बता पायेंगे? भाजपा सरकार यह सारे नियम इसलिये बना रही है ताकि अधिक से अधिक किसान समर्थन मूल्य में धान बेचने से वंचित रह जाये। सरकार समर्थन मूल्य में धान खरीदना न पड़े। इसके साथ ही कोचियों और दलालों के माध्यम से धान की खरीदी की जाये तथा किसानों को शोषण किया जाये। भाजपा अपने वायदे के अनुसार धान का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 2100 प्रतिक्विंटल करने धान पर घोषणा के अनुसार 300 बोनस देने बजाय किसानो का धान नहीं खरीदने का कुचक्र चला रही है। दुर्भाग्यजनक है जो किसान सारे नियमों के दायरे में आ रहे हैं उनके फार्मो में जबरिया गलती निकाल कर घुमाया जा रहा है। उनसे पंजीयन के लिये खुले आम पैसों की मांग की जा रही है किसान निंदाई और खेती का कार्य छोड़कर सोसाइटी के चक्कर काटने को मजबूर है। कांग्रेस अध्यक्ष भूपेष बघेल ने मांग किया है कि पंजीयन के नाम पर किसानों को परेषान किया जाना, तत्काल बंद किया जाना चाहिये, मोबाईल की अनिवार्यता बंद की जानी चाहिये। नियम कायदे लोगो की सुविधा के लिये बनाये जाते है। जो नियम लोगो को प्रताडि़त किये जाने के लिये बनाया गया है कांग्रेस उसका विरोध करेगी।