भाजपा राष्ट्रीय सचिव का प्रथम नगर आगमन : भाजपाईयो मे जश्न

ram vichar netam
ram vichar netam

अम्बिकापुर 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद आज पहली बार रामविचार नेताम जी का अम्बिकापुर पंहुचे। श्री नेताम का नगर आगमन शनिवार साम 6.00 बजेे हुआ। इस दौरान श्री नेताम का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने आतिथी स्वागत किया।  स्वागत के क्रम मे पहला स्वागत बिलासपुर चौक ,अग्रसेन चौक, जयस्तम्भ चैक, सदर रोड, महामाया चौक, संगम चौक और कलेक्ट्रेट चौक में भव्य स्वागत किया गया ।

स्वागत के अंतिम कड़ी में श्री रामविचार नेताम जी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्तायों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ये स्वागत मेरा नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का स्वागत है क्योकि मेरे जैसा एक साधारण, दुरस्थ वनांचल में रहने वाला कार्यकर्ता जो कभी पैदल से सायकिल से, बैलगाड़ी से, घोड़ा गाड़ी से, नदी -नाले को डोंगी से पार करते हुए, भारतीय जनता जनता पार्टी का झंडा थामे चलता रहा उसे आज राष्ट्रीय नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह की टीम में संगठन ने मुझे इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने लायक समझा। ठीक उसी तरह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कभी अत्यन्त गरीबी, बदहाली, भ्रष्टाचार जैसे महौल को देखकर बड़े हुए, ऐसे एक दृढ़ संकल्प के साथ कि मुझे अपने भारत को समृद्धि की ओर ले जाना है, जब ऐसा व्यक्ति इस पद पर हो, तो निश्चित ही राष्ट्र विकास के पथ पर अग्रसर होगा, इसी कड़ी में उन्होने सभी कार्यकर्ताओं का आभार किया साथ ही आगामी चुनाव में इसी जोश और उमंग के साथ भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से विजयी दिलाने को कहा।

Ramvichar Netam reception rally
Ramvichar Netam reception rally

स्वागत भाषण में सरगुजा सांसद कमलभान सिंह ने राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस प्रकार से सरगुजा की जनता ने लोक सभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ में सांसद दिल्ली भेजा, संगठन ने भी उसी जोश के साथ में एक अच्छे संगठक को भाजपा राष्ट्रीय संगठन की जिम्मेदारी सौपी है। निश्चित ही दिल्ली में सरगुजा की ताकत अब दूगुनी हुई है, जिसके कारण सरगुजा का सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ा है।
कार्यक्रम का संचालन संतोष दास एवं आभार प्रदर्शन नगर अध्यक्ष राजकुमार बंसल ने किया।

कार्यक्रम में श्रीमती पुष्पा नेताम, प्रबोध मिंज, त्रिलोक कपुर कुशवाह, अनुराग सिंह देव, अखिलेश सोनी, बाबुलाल अग्रवाल, अम्बिकेश केशरी, ललन प्रताप सिंह, हरपाल सिंह भामरा, भारत सिंह सिसोदिया, प्रशांत त्रिपाठी, कांशीनाथ तिवारी, विद्यानंद मिश्रा, ओमप्रकाश जायसवाल, मुनेश्वर राजवाडे, रवीन्द्र तिवारी, जन्मजेय मिश्रा, श्रीमती शकुन्तला पाण्डेय, मंजुषा भगत, राजबहादुर शास्त्री, संजय गुप्ता बोडा, उमा पाण्डेय, छोटु थामस, निलेश सिंह, आशा शुक्ला, मयुरी पटेल, मधु चैदहा, संध्या गुप्ता, अनिल सिंह, सीमा नागभीरे, गिरजा ठाकुर, बबली नेताम, अनिता सिंह, नवनीकांत दत्ता, विवेक दुबे, राजेश कश्यप, संजीव सेठ, बलराम जायसवाल, प्रेमानंद तिग्गा, निश्चल सिंह, मनोज गुप्ता, अनिल सिंह, आकाश गुप्ता, विशाल गोस्वामी, तजिन्दर बग्गा, हरमिन्दर सिंह टिन्नी, मधुसुदन शुक्ला, संदीप सोनी, शैलेश कुमार सिंह, संजय सोनी, मिथलेश सोनी, अशोक गुप्ता, रज्जु राम भगत, प्रभात सिंह, प्रयाग साहु, विकास वर्मा, अशोक सोनी, रोचक गुप्ता, राकेश गुप्ता, संत सिंह, प्रफुल पटेल, सोनु दिग्गा, दिव्यांशु केशरी, श्याम केशरी, गोपाल पाण्डेय, रवि बुधिया, सतीश सिंह, छोटन सिंह, विशेष गुप्ता, सानु कश्यप, वसीम अंसारी, गुलामनबी अंसारी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।