भाजपा ने महासंपर्क अभियान के तहत नए सदस्यो से की मुलाकात

अम्बिकापुर 

महासंपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा नगर मण्डल अम्बिकापुर द्वारा बने नए सदस्यों से संपर्क किया गया. सरगुजा सहित पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ऑनलाइन सदस्यता प्रारंभ किया गया था जिसके फलस्वरूप देश में भाजपा के प्राथमिक सदस्य संख्या दस करोड़ के विशाल लक्ष्य तक पहुँच सका है जोकि किसी भी राजनितिक दाल की सदस्य संख्या से कहीं ज्यादा बनाकर एक विश्व कीर्तिमान बन गया है. इसी क्रम के दुसरे चरण में नए बने सभी ऑनलाइन सदस्यों से भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारी संपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के साहित्यों को देकर उनको भाजपा के इतिहास व कार्ययोजनाओं से परिचित करा कर 18001034444 में मिस्ड कॉल कर उनकी सदस्यता को सुनिश्चित करने का कार्य प्रारम्भ किया गया है. इसी तारतम्य में आज अंबिकापुर के खरसिया रोड में अनिल अग्रवाल एवं दिनेश शुक्ला संपर्क कर महासंपर्क अभियान की शुरुवात की गई.

इस महासंपर्क अभियान में मुख्य रूप से भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बाबूलाल अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री अम्बिकेश केशरी, नगर मंडल अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष जन्मेजय मिश्रा, शैलू सिंह, तजिंदर सिंह बग्गा, अजय सिंह, आकाश गुप्ता, निश्चल सिंह, नवनी कान्त दत्ता, विकास वर्मा, मनोज कंसारी, गोपाल पाण्डेय, कैलाश मिश्रा, विश्वविजय सिंह तोमर, सचिन वर्मा, स्वरुपकान्त थॉमस, रुपेश यादव, आशीष तिवारी, प्रिंस तिवारी सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे