भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का राजधानी में ऐतिहासकि स्वागत 

रायपुर
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का प्रथम नगर आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमान तल पर भारतीय जनता पाटी, भाजयुमो और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व स्वागत किया। विमान तल पर स्टेट हैंगर में आयोजित स्वागत समारोह प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद रमेश बैस, विष्णुदेव साय, नंद कुमार साय, विक्रम उसेण्डी, दिनेश कश्यप, केदार कश्यप, डॉ. भूषण लाल जांगड़े, भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन ) राम प्रताप सिंह, मंत्री बृृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, अमर अग्रवाल, पुन्नुलाल मोहले, प्रदेश के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, विधायक श्रीचंद सुंदरानी, नवीन मारकण्डेय, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सिंहदेव सहित विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, महामंत्री सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे।
 जगह -जगह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐतिहासिक स्वागतunnamed (8)
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में भाजयुमो ने विशाल बाइक रैली निकाली। सुबह करीब 11 बजे भाजयुमो के कार्यकर्ता रायपुर के विभिन्न मंडलों से बाइक में भाजपा का ध्वज लेकर गगनभेदी नारों के साथ राजधानी की सड़कों पर निकले और स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचे। विमानतल पर स्वागत उपरांत भाजयुमो की  बाइक रैली की अगुवाई में माना से तेलाबांधा, जीई रोड होते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला साइंस कॉलेज  पहुंचा। जगह -जगह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया। उनकी एक झलक पाने को बड़ी  संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नागरिक सड़क किनारे खड़े रहे और जोरदार नारे लगाते रहे।
 भाजपा महिला मोर्चा ने अनेकता में एकता का संदेश दिया
 भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीनल चौबे के नेतृत्व में मोर्चा की बहनें विभिन्न प्रांतों की महिलाओं की वेशभूषा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत में स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंची थीं जो विमानतल के बाहर और पूरे कार्यक्रम के दौरान जनआकर्षण का केंद्र बनीं रहीं। अनेकता में एकता का संदेश देने की भावना के अनुरूप विभिन्न प्रांतों की वेशभूषा में भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह का भव्य और यादगार स्वागत किया।
unnamed (9)भाजपा ने किया ऐतिहासिक स्वागत
भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में रायपुर संभाग के विभिन्न जिलो से बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद विमानतल के स्टेट हैंगर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में पहुंचे थे। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत पुष्प हार व पुष्प वर्षा कर किया। साथ ही राजधानी की सड़कों पर जोरदार नारे लगाते श्री शाह के काफिले में शामिल हुए।
भाजयुमो की बाइक रैली में दिखा जोश
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के निर्देश पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजू नारायण सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में विभिन्न जिलों से राजधानी पहुंचे भाजयुमो पदाधिकारियों और कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ नारे लगाते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह  जिंदाबाद के नारे लगाते स्वामी विवेकानंद विमानतल से साइंस कॉलेज तक ले गए। इसके बाद सभी भाजपा के सदस्यता महाअभियान कार्यक्रम में शामिल हुए।