भाजपा का गांव विरोधी गरीब विरोधी चेहरा अब बेनकाब – भूपेष बघेल

bhupesh baghel , pcc president cg

रायपुर25 जनवरी 2015

कांग्रेस भवन में पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा करते हुये प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष भूपेष बघेल ने कहा है कि भाजपा का गांव विरोधी गरीब विरोधी चेहरा अब बेनकाब हो गया है। पूरे प्रदेष में धान खरीदी के चंद दिन बचे है। धान खरीदी अभी तक व्यवस्थित नहीं हो पाई है। 14.80 क्विंटल धान ही खरीदा जा रहा है। बोनस का अता पता नहीं, 2100 रू. का अता पता नहीं है। हजारों किसानों का कर्जा है उसे पटाने जा रहे है तो धान नहीं लिये जा रहा है। एनआईसी से रिकार्ड सुधारने की बात कही गयी। सोसाइटी के मैनेजर का इन्क्रीमेंट रोकने के आदेष हो गये है। फसल बीमा का कोई लाभ नहीं मिला। पैसा पूरी जमीन के हिसाब से काट लिया गया है। दिसंबर से मनरेगा के काम स्वीकृत हो जाने थे, जनवरी से काम आरंभ हो जाते थे। अता पता नहीं है। मनरेगा डिमांग बेस्ड कार्यक्रम है। मांग के अनुसार काम खोलना कानूनन जरूरी है। हमारी संसद ने इसे कानून का रूप दिया है। मजदूर बिलकुल खाली है। रोजगार की आवष्यकता है। लाखों मजदूरों को पलायन करना होगा। किसान धान न बिक पाने से परेषान है। मजदूरों को कोई काम नहीं मिल पा रहा है। पूरी ग्रामीण अर्थव्यवस्था खतरे में है। कांग्रेस पार्टी मजदूर और किसानों को उनके कानूनी अधिकार देने के लिये सड़क से सदन तक लड़ाई लडेगी। मजदूर किसान ठगे हुये महसूस कर रहे है। अब गांव वालो को भाजपा सरकार ने ठगा है। राषन कार्ड की समस्या का भी सामना ग्रामीण क्षेत्र के लोगो ने किया है। पंचायत चुनावों में इन सारी तकलीफों का हिसाब गांव वाले भाजपा से करेंगे।