बीस हजार वृक्षों को लगाने का भाजयुमो ने लिया संकल्प…..

अम्बिकापुर 

 

  •  48 वार्डों के 10000 घरों में लगाया जाएगा वृक्ष
  • भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अनुराग के नेतृत्व मे होगा वृक्षारोपण कार्यक्रम

 

प्रकृति को सुरक्षित व संरक्षित रखने के उद्देश्य से प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सिंह देव के नेतृत्व में अम्बिकापुर नगर निगम के सभी 48 वार्डों के 10000 घरों में बीस हजार वृक्षों को लगाने का संकल्प संभागीय संगठन मंत्री विधान चन्द कर, जिला महामंत्री अम्बिकेश केशरी सहित सभी भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में लिया गया।

 

संभागीय संगठन मंत्री विधान चन्द कर ने युवा मोर्चा के इस प्रयास को सराहनीय बताते हुए, कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से भाजयुमो और उनके प्रदेशाध्यक्ष की समाज के प्रति इस सकारात्मक सोच की प्रशंसा करता हूॅ। युवा मोर्चा राजनीति से हटकर समाज के प्रति अपने दायित्वों को निर्वहन कर रही है, यह हमारे लिए गर्व का विशेष है।

 

सभी 48 वार्डों से आये कार्यकर्ता को बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा कि हमारे जीवन का आधार ही प्रकृति है, इसी प्रकृति के कारण हमारा अस्तित्व है। एक ओर जहाॅ निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए प्रकृति का विभिन्न प्रकार से अनवरत दोहन किया जा रहा है, ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि हम प्रकृति को संरक्षित एवं सुरक्षित रखने हेतु स्वयं से पहल कर आवश्यक कदम उठायें।

 

भाजपा जिला महामंत्री अम्बिकेश केशरी ने वृक्षा रोपण के इस व्यापक अभियान पर युवा मोर्चा की पुरी टीम को साधुवाद ज्ञापित करते हुए, कहा कि वास्तव में वर्तमान परिस्थिति में जाने अनजाने में समाज के द्वारा ही प्रकृति से बहुत खिलवाड़ किया गया है, हम अपनी सुविधाओं के लिए इनका दोहन करते चले आ रहे हैं और इससे हमारा जीवन प्रभावित हो रहा है। हम सभी को निश्चित रूप से इस सकारात्मक पहल में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।

 

कार्यक्रम का संचालन तजिन्दर सिंह बग्गा ने तथा आभार प्रदर्शन मधुसुदन शुक्ला ने किया । इस अवसर पर करता राम गुप्ता, श्रीमती माया मिश्रा, हरपाल सिंह भामरा, रविन्द्र गुप्त भारती, जन्मजेय मिश्रा, हरमिन्दर सिंह टिन्नी, पीयुष त्रिपाठी, मंजुषा भगत, आकाश गुप्ता, संजीत सिंह, निश्चल सिंह, दिलीप भसीन, विकास पाण्डेय, श्रीमती श्वेता गुप्ता, देवनारायण यादव, कैलाश ठाकुर, श्रीमती कौशलया यादव, श्रीमती भारती सोनवानी, अंजनी दुबे, प्रभात श्रीवास्तव, गोपाल पाण्डेय, जफर खान, श्रीमती मयुरी पटेल, अभय साहु, संजीव वर्मा, भारतभुषण तिवारी, रवि पाण्डेय सहित भाजपा एवं भाजयुमो के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।