बिहार का जीत के जश्न में हुई आतिशबाजी : कांग्रेसी कार्यकर्ताओ नें मनाया जश्न

अम्बिकापुर

बिहार चुनाव में महागठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अग्रवाल की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जयस्तम्भ चौक पर पटाखे फोड़े, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

इस मौके में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि बिहार विधानसभा में कांग्रेस को भी पिछले चुनाव के मुकाबले काफी बढ़त मिली है तथा महागठबंधन ने बिहार विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को यह संदेश दिया है कि झूठ और फरेब की राजनीति बहुत दिन तक नहीं चलने वाली, जनता समझदार है जनता ने दिल्ली विधानसभा और बिहार दोनों में यह बता दिया है कि केवल भाषण से कुछ नहीं होने वाला, आमजनों के बीच कुछ काम तो करिये आम जनों के बिच जाकर उनकी समस्या तो जानिये, आज दाल 200 रूपये किलो बिक रहे हैं, सब्जी भी महंगी है साथ ही महंगाई ने लोगों का जीना दुभर कर दिया है, किन्तु देश के प्रधानमंत्री को चुनाव और विदेश घुमने से ही फुरसत नहीं है। यदि इतना में भी सबक नहीं लिया गया तो मोदी केवल भाषणों में ही याद किये जायेंगे और लोग केवल इसी तरह अपना जवाब देंगे।

इस दौरान पूर्व मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, मिडिया सेल अध्यक्ष द्वितेन्द्र मिश्रा, महामंत्री राजीव अग्रवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या रवानी, मो. शफीक खान, अब्दुल अब्बास, अधिवक्ता परवेज खान, बिजेन्द्र गुप्ता, विवेक कुमार सिंह, दुर्गेश गुप्ता, वेद प्रकाश शर्मा, इन्द्रजीत सिंह धंजल मदन जायसवाल, शेखर राव रावत, घनश्याम गर्ग, मनिष गुप्ता, रवि सिंह सिद्धू, करन सिंह सिद्धू, नसरीन हसन, प्रभात रंजन सिन्हा, अजय सिंह, सतीश बारी, विष्णु सिंह, अखिलेश सिन्हा, विकास सिंह, निक्की खान, विकल झा सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।