दिवंगत पूर्व पीसीसी अध्यक्ष की श्री पटेल की जयंती में एकत्र हुए कांग्रेसी

अम्बिकापुर

पूर्व प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंत्री स्व. नंद कुमार पटेल की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय कोठी घर में कार्यक्रम आयोजित कर उनके छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि नंद कुमार पटेल की राजनीति हमेषा से आम कार्यकर्ताओं व जनता के सेवा की रही है। स्व. पटेल ने हमेषा ही पार्टी के आम कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का प्रयास किया है, और जब भी कोई पार्टी, पार्टी के निचले स्तर के कार्यकर्ताओं तक अपनी पहुंच बनाती है, उसकी उन्नति होती है। यही कारण है कि स्वं नंद कुमार पटेल ने हमेषा ही छ.ग. के समस्त कांग्रेसीयों के दिलों में हमेषा ही याद किये जायेंगे। जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि हमें भी यह संकल्प लेना चाहिए कि राजनीति हमेषा ही समाज के हित के लिये होनी चाहिए, वहीं स्व. पटेल के लिये सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, मिडिया सेल अध्यक्ष द्वितेन्द्र मिश्रा, महामंत्री राजीव अग्रवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या रवानी, मो. शफीक खान, अब्ुदल अब्बास, अधिवक्ता परवेज खान, बिजेन्द्र गुप्ता, विवेक कुमार सिंह, दुर्गेश गुप्ता, वेद प्रकाश शर्मा, इन्द्रजीत सिंह धंजल मदन जायसवाल, शेखर राव रावत, घनश्याम गर्ग, मनिष गुप्ता, रवि सिंह सिद्धू, करन सिंह सिद्धू, नसरीन हसन, प्रभात रंजन सिन्हा, अजय सिंह, सतीश बारी, विष्णु सिंह, अखिलेश सिन्हा, विकास सिंह, निक्की खान, विकल झा सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।