बिलासपुर : चिल्हाटी में हाउसिंग बोर्ड के लिए प्रस्तावित भूमि का कलेक्टर द्वारा निरीक्षण

 

 

बिलासपुर/ 22 दिसम्बर 2013

कलेक्टर ठा. रामसिंह द्वारा ग्राम चिल्हाटी छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल महत्वाकांक्षी अटल विहार योजनासिम्स आवासीय कालोनी एवं आयुर्वेदिक संस्थान निर्माण कार्य के लिए शासकीय भूमि का निरीक्षण किया गया। प्रथम चरण में लगभग 50.00 एकड़ भूमि गृह निर्माण मण्डल आबंटन किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें उच्च आय वर्ग एचआईजी 40, जूनियर एमआईजी 80, सिनियर एमआईजी 80, निम्न आय वर्ग एलआईजी 450 एवं कमजोर आय वर्ग हेतु ई.डब्ल्यू.एस. 550 भवनों का निर्माण कार्य किया जाएगा। इस तरह लगभग 1200 परिवारों को किफायती दर पर उक्त भवन उपलब्ध हो सकेगा। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री नीलकण्ठ टेकामगृह निर्माण मण्डल कार्यपालन अभियंता श्री आर.आर.राठौरसहायक अभियंता श्री एम.के.नरेटी,उप अभियंता श्री आर.एस.कंवरतहसीलदार एवं संबंधित कर्मचारीगण तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।