बालोद जिले की समस्याओं के प्रदर्षन में विधायक एवं कांग्रेसजनो के साथ दुर्व्यवहार निंदनीय : कांग्रेस

रायपुर 22 सितंबर 2014
 बालोद जिला मुख्यालय में जिले की प्रमुख समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्षन एवं आंदोलन किया एवं शांतिपूर्वक जिलाधीष कार्यालय में ज्ञापन सौपने पहुंचे। कांग्रेसजनो के साथ पुलिस प्रषासन ने धक्का मुक्की कर बेत प्रहार किया एवं दुर्व्यवहार किया। प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष भूपेष बघेल और कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव ने कड़े शब्दों में निन्दा की। घटना आज बालोद जिले में बालोद विधायक भैयालाल सिन्हा, अनिला भेडिया, नंदिनी साहू, जिला अध्यक्ष हलधर साहू, प्रदेष कांग्रेस के बालोद जिले के प्रभारी इंदरचंद धाड़ीवाल, प्रदेष कांग्रेस के सचिव धर्मेन्द्र यादव, प्रकाष भाई नाहटा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने चक्का जाम किया जिसमें पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक कार्यवाही करते हुये उनके साथ दुर्व्यवहार किया। पूरी घटना की कांग्रेस ने निन्दा की।