बालको संयंत्र के 33 कर्मचारियों को मिला ‘माह का श्रेष्ठ कर्मचारी पुरस्कार’

बालकोनगर, 3 दिसंबर। बालको संयंत्र-1 के 33 कर्मचारियों को ‘माह का श्रेष्ठ कर्मचारी’ पुरस्कार प्रदान किया गया। एल्यूमिना कैंटीन में वित्तीय वर्ष 2013-14 की द्वितीय तिमाही के लिए आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारियों ने परिवारजनों की उपस्थिति में पुरस्कार ग्रहण किए। बालको के एल्यूमिनियम ऑपरेशन प्रमुख श्री दीपक प्रसाद, इंजीनियरिंग सर्विसेज प्रमुख श्री पी.एस. तूर, मानव संसाधन प्रमुख (पावर एंड मेटल) श्री पी.सी. पांडा, वाणिज्य (प्रोक्योरमेंट) प्रमुख श्री सुनील दीक्षित और टेलीकॉम सह महाप्रबंधक श्री के.आर.एम. राव ने कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
पुरस्कृत कर्मचारी हैं – फाउंड्री से आर.आर. लहरे, सुभाष यादव, आलोक दुबे, डी.आर. साहू व आर.पी. यादव, एस.आर.एस. से पी.एल. वर्मा, डी.के. सोलंकी, एस.एल. साहू, एम.डी. डहरिया, पंकज श्रीवास्तव, एस.पी. राठौर, किशन कुमार दिव्य व एल.पी. चंद्रा, गुणवत्ता आश्वासन से रविशंकर आदिले, विद्या पांडेय व जैत राम, सर्विसेज से अनिल कुमार जटवार, आर.के. नामदेव, जी.आर. साहू, ओमप्रकाश तिवारी व विकास देवांगन, खान विभाग से समर सिंह, प्रशासन विभाग से आर.बी. ठाकुर व सी.एन. गंगोपाध्याय, वाणिज्य विभाग से रामभजन घृतलहरे, यज्ञेश्वर प्रसाद चंद्रा, ए. श्रीकांत, प्रवीण कुमार शर्मा, दिलीप कुमार प्रजापति, पवन कुमार, एस.एम. हुसैन व कामिनी तिवारी और वित्त विभाग से अमित प्रधान।