फलेग मार्च कर पुलिस ने बताया हम भी हैं शहर में।

न्यू ईअर सेलिब्रेशन पर हुड़दंगियों पर रहेगी खास नजर। 
अंबिकापुर
मनीष सोनी (विशेष संवाददाता)
                                
 न्यू ईअर सेलिब्रेशन में किसी तरह कि कोई अप्रिय घटना न हो इस मंशा से अंबिकापुर पुलिस ने शहर में फलेग मार्च कर लोगो के बिच अपनी मौजूदगी का एहसास कराया साथ ही नये साल में हुड़दंगियों पर नजर रखने के साथ ही आसपास के पिकनिक स्थलों पर जवानो कि तैनाती कि तैयारी भी कि जा रही है। 
                                                       साल 2013 कि विदाई और 2014 के स्वागत के लिए अभी से ही युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है इस उत्साह में युवा शहर कि व्यवस्था कि भी परवाह न कर तेज रफ़्तार से  बाइक और वाहनो को दौड़ाने के साथ ही नये साल के स्वागत में दुसरो के लिए परेशानी पैदा करने से नही चूकते इसलिए इस बार अंबिकापुर पुलिस ने ऐसे लोगो के खिलाफ पहले से तैयारी कर ली है और शहर में अपनी मौजूदगी के लिए शहर के सभी चौक चौराहो से होते हुए फलेग मार्च किया।