प्रशासन ने उखाड़ा पंडाल तो सरकार की दी हुई साड़ियों का पंडाल बनाकर किया प्रदर्शन

 

अम्बिकापुर सरगुजा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनोखे अंदाज में प्रदर्शन कर रही हैं.. प्रशासन के द्वारा हड़ताली आँबा कार्यकर्ताओ का पंडाल उखाड़ने से क्षुब्ध आँबा कार्यकर्ताओं ने सरकार की दी हुई साड़ियों से ही अपने हड़ताल के लिए पंडाल बना लिया और साडी के पंडाल के नीचे प्रदर्शन कर रही है। यह प्रदर्शन अम्बिकापुर एसबीआई कलेक्ट्रेट शाखा के सामने किया जा रहा है।