पी.एल.पुनिया के सरगुजा दौरे पर डॉ रमन ने कहा यहीं बस जाए..!

अंबिकापुर मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह आज अंबिकापुर प्रवास पर थे इस दौरान आयोजन के बाद मुख्यमंत्री पत्रकारों से मुखातिब हुए और कांग्रेस प्रभारी पी.एल.पुनिया के सरगुजा दौरे पर उन्होंने कहा की यही बस जाएँ उससे क्या होगा.. वही सरगुजा की विधानसभा सीटो में कांग्रेस का वर्चस्व होने की वजह से यहाँ के लिए किसी विशेष रणनीति के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा की हम 90 सीटो की बात करते है.. 90 की 90 में जीतना है फिर यहाँ के लिए क्यों सोचेंगे..

बहरहाल विकास कार्यो की सौगात देने अंबिकापुर पहुचे मुख्यमंत्री आत्म विश्वास से लबरेज थे और उन्होंने इस दौरान सिर्फ विकास की बात की..