ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पहुंचे अंबिकापुर…878 करोड़ 69 लाख 24 हजार की दी सौगात..!

अम्बिकापुर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर में आयोजित कार्यक्रम के मंच पर दोपहर 3:05 बजे पहुचे इस दौरान सरगुजावासियों को 878 करोड़ 69 लाख 24 हजार रूपए की सौगात दिए। इनमें 13 करोड़ 17 लाख 24 हजार रूपए के कार्यो का लोकार्पण तथा 844 करोड़ 45 लाख 56 हजार रूपए के कार्यो का शिलान्यास मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया.. इसके बाद मुख्य मंत्री हितग्राहियों को सामग्री वितरण के साथ उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करेंगे.. इस आयोजन में जिले के लिए दो प्रमुख मांगों अम्बिकापुर रिंग रोड व पत्थलगांव सड़क का शिलायन्स भी मुख्यमंत्री ने किया..