पार्षद का चुनाव वही लडेगा जिसका नाम जनता तय करेगी : नेता प्रतिपक्ष

अम्बिकापुर

चुनाव समय निकट है और कांग्रेस ने यह तय किया है कि कांग्रेस की टिकट पर अब वहीं चुनाव लड़ेगा, जिसे जनता तय करेगी, आमजनता कमेटी तय करके जिस किसी व्यक्ति का नाम कांगे्रस को सुझायेगी वहीं टिकट का हकदार होगा। एक अच्छा पार्षद तय करने की जिम्मेदारी आपकी है, वार्ड की सेवा सही तरिके से कर सकता है। वार्ड में जिस तरह की समस्याओं की जानकारी आप लोगों ने दी है, वह साफ-साफ यह दर्षाता है कि यहां पर बुनियादी सुविधाओं का आभाव है।
उक्ताषय नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने मंगलपाण्डेय वार्ड क्रमांक 13 में आमजनों को सम्बोधित करते हुए कही। मंगल पाण्डेय वार्ड में नेता प्रतिपक्ष के चैपाल में पहुंचे लोगों द्वारा टिकट को लेकर चली चर्चा के दौरान श्री सिंहदेव ने कहा कि यह हमें नहीं आपको तय करना है कि आपका प्रत्याषी कौन होगा। नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के चैपाल के दौरान लोगों बताया कि यह वार्ड काफी समय से आम जरूरतों के लिये जुझता रहा है। पिछले चुनाव में जिसे पार्षद बनाया उसने कभी आमजनों की ओर ध्यान नहीं दिया। उप चुनाव की जब नौबत आयी तो निगम ने केवल रोड और नाली बनायें जो कि अब धिरे-धिरे टूट रहे हैं। लोगों ने नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के सामने वृद्धा पेंषन, आंगनबाड़ी केन्द्र, विद्युत विस्तार, हैण्डपंप, झंझटपारा में बने सार्वजनिक शौचालय को आमजनों के लिये खोलने, निगम के नल में पानी नहीं आने, राषन कार्ड में अपात्र करने, गोरव पथ से खटीक पारा को जोड़ने वाली डामरीकरण की सड़क निर्माण सहित कई समस्याओं की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने नगर निगम के कर्मचारियों से बात कर समस्याओं के निदान का आष्वासन दिया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजू बाबरा, ब्लाॅक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, सी अनील, हेमंत तिवारी, इन्द्रजीत सिंह धंजल, प्रमोद चैधरी, कन्हैया गुप्ता, मो. इस्लाम, फ्रांसिस्का बेक, निरज पाण्डेय, फ्रांसिस, माइकल, मदालसा, सुरेन्द्र, दीपक, जनम, पटेल सहित काफी संख्या में आमजन उपस्थित थे।