नेता प्रतिपक्ष से भाजयुमो के दुर्वयव्हार मामले में कांग्रेसियो का चक्का जाम

अम्बिकापुर

रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के बंगले के सामने भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन और उनकी नाम पट्टिका पर कालिख पोतने की घटना के दौरान नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंह देव के साथ भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए दुव्र्यवहार की खबर के बाद ,, नेता प्रतिपक्ष के गृहशहर अम्बिकापुर में कांग्रेसियो ने संगम चौक पर चक्का जाम करते हुए,, मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। unnamed (11)

इसी क्रम में आज  रात नगर के संगम चौक पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक, प्रदेश सचिव व सभापति नगर निगम अम्बिकापुर शफी अहमद की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह का पुतला दहर करते हुए सड़क जाम कर दिया। कांग्रेस के कार्यकर्ता नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंह देव के साथ हुई दुव्र्यवहार के मामले में कार्यवाही तथा प्रदेश सरकार व भाजपा पर असमाजिक तत्वों को संरक्षण देने का आरोप लगा सड़क पर रात तकरीबन 11 बजे तक बैठे रहे।

इस दौरान पुलिस ने मुख्यमंत्री के पुतला दहन करने से रोकने की नीयत से कई बार पुतला छीनने का प्रयास भी किया, लेकिन कांग्रेसियो नें पुलिस को चकमा देते हुए पुतला दहन कर दिया।