नेता प्रतिपक्ष ने जारी किया कांग्रेस का घोषणा पत्र

अम्बिकापुर

अम्बिकापुर के आज विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंहदेव ने कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस कार्यालय कोठी घर मे आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जारी किए गए घोषणा पत्र मे राशन काड से लेकर वेंडर पालिसी और शहर को मेट्रो सिटी की तर्ज पर विकसित करने जैसी बातो की घोषणा की गई है।

अम्बिकापुर स्थित कांग्रेस कार्यालय मे आज विधानसभा नेता प्रतिपक्ष सिंहदेव की अगुवाई मे कांग्रेस के घोषणा पत्र का जारी कर दिया गया है। भाजपा के बाद कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र राजधानी के साथ ही अम्बिकापुर मे भी जारी किया। नगरीय निकाय चुनाव के जारी इस घोषणा पत्र मे कांग्रेस ने राशन कार्ड को पात्रता के आधार पर जोडना, पेंशन की घर पंहुच व्यवस्था, मीडियाकर्मी हास्टल, अन्त्येष्ठी योजना, मूलभूत सुविधाओ का विस्तार, मेट्रो शहरो की तर्ज पर सस्ता सुगम परिवहन, प्रतिमाओ के विसर्जन के लिए विसर्जन कुण्ड बनवना, जल आवर्धनunnamed योजना के माध्यम से पानी टंकियो का निर्माण पाईप लाईन विस्तार, युवाओ के लिए खेल प्रोत्साहन योजना, बेरोजगारो से लिए रोजगारोन्मुखी कार्यो का प्रशिक्षण, प्रेस क्लब भवन निर्माण, फायर ब्रिागेड का विस्तार और आधुनिकीकरण, सफाई कामगारो को सम्मानजनक पारिश्रमिक पर कार्य करने का अवसर, शहर की सफाई व्यवस्था मे सुधार लाने आवश्यक कदम, बेरोजगारो के लिए रिक्त स्थान मे गुमटी, आटो रिक्सा चालको के लिए स्टैंड, और आवारा कुत्तो से राहत दिलाने जैसे दावे किए गए है।

घोषणा पत्र जारी करने के बाद मीडियाकर्मियो से बात करते हुए टी.एस सिंहदेव ने कहा कि साफ सफाई की व्यवस्था मे व्यवसायीकरण समाप्त करना और अम्बिकापुर मे अगर निगम आने के बाद टैक्स को आधा करना उनकी प्राथमिकता होगी। इधर श्री सिंहदेव के मुताबित स्थानिय स्तर के लिए निगम का घोषणा पत्र भी जल्द जारी किया जाएगा।

बहरहाल भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। लेकिन अब इंतजार आम जनता की घोषणा का है,, कि वो 29 तारिख को किसी घोषणा पर मोहर लगाते है।