नेता प्रतिपक्ष का गृहनगर अंबिकापुर मे आत्मीय स्वागत…

अम्बिकापुर

छत्तीसगढ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद आज अंबिकापुर विधायक टीएस सिंहदेव आज अंबिकापुर पंहुचे। अपने गृह नगर अंबिकापुर पंहुचे, श्रीसिंहदेव का शहर के अनेको जगह आत्मीय स्वागत हुआ, स्वागत का क्रम अंबिकापुर के बिलासपुर चौक से शुरु हुआ,, जिसके बाद तकरीबन 6 घंटे तक चले स्वागत कार्यक्रम का सिलसिला शहर के अस्पताल रोड, अग्रसेन चौक, महामाया चौक , सदर रोड , देवीगंजरोड , ब्रह्मरोड , सत्तीपारा, धडी चौक समेत समूचे शहर मे जारी रहा। इस दौरान टीएस सिंहदेव ने अपने स्वागत रैली मे पद यात्रा करते हुए आम लोगो के स्वागत को जगह जगह स्वीकार किया। इस दौरान कई जगह महिलाओ ने टीएस सिंह की आरती की, तो कई जगह युवाओ ने श्री सिंहदेव का आतिशी स्वागत किया।

गौरतलब है कि अविभाजित सरगुजा की आठ विधानसभा सीटो मे अपने बलबूते सात सीट जीतकर पहले ही सिंहदेव नेता प्रतिपक्ष की दौड मे शामिल हो गए थे,, लेकिन उनके कद काठी और राजनैतिक जानकारियो को देखते हुए , कांग्रेस आलाकमान ने उन पर भरोसा जताते हुए,, उन्हे नेता प्रतिपक्ष बनाया,।

इधर अपने स्वागत कार्यक्रम के बीच मीडिया से चर्चा करते हुए ,, श्री सिंहदेव ने अपनी जवाबदारी बेहतर ढंग से निभाने की बात कही है,, साथ ही जीरम घाटी, प्रियदर्शनी बैंक घोटाले, कोल ब्लाक आबंटन मामले मे गडबडी जैसे मामले अनेको मामले की बात कह सिंहदेव ने ये साफ किया है, कि वो हर वो मुद्दा उठाएगे,, जिसका जवाब जनता आज तक जानना चाहती है।

 

कांग्रेस की प्रेस विज्ञप्ति……….

अम्बिकापुर विधायक टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद आज पहली बार सरगुजा आ रहे हैं। सरगुजा महाराज टीएस सिंहदेव के आगमन पर स्वागत की  व्यापक तैयारियां की गई हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न सामाजिक एवं व्यवसायिक संगठन के लोग स्वागत की तैयारी में जुटे हैं।
अम्बिकापुर से पहली बार उच्च राजनीतिक पद पर आसीन हुए श्री टीएस सिंहदेव सड़क मार्ग से पहुंचेंगे, सरगुजा के प्रवेष द्वारा तारा घाट पर कांग्रेसी उनकी अगवानी करेंगे। स्वागत उपरांत श्री सिंहदेव का काफिला 11 बजे उदयपुर, 12 बजे लखनपुर होते हुए अपरान्ह 1 बजे अम्बिकापुर के बिलासपुर चैक में पहुंचेगा। स्वागत उपरांत यहां से विषाल रैली निकाली जायेगी। जिला कांग्रेस कार्यालय कोठीघर में नेता प्रतिपक्ष श्री टीएस ंिसंहदेव के स्वागत के लिये कार्यक्रम आयोजित किया गया है। स्वागत समारोह उपरांत अम्बिकापुर विधायक और नेता प्रतिपक्ष श्री सिंहदेव के स्वागत में रैली निकाली जायेगी। यह रैली कोठी घर से अग्रसेन चैक, जय स्तम्भ चैक, महामाया चैक, संगम चैक, ब्रम्हरोड, ब्रम्ह मंदिर मोड़, सत्तीपारा होते हुए गांधी चैक पहुंचेगी। गांधी चैक से घड़ी चैक देवीगंज रोड सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रैली का समापन होगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कांग्रेसजनों से स्वागत समारोह एवं रैली में शामिल होने का आग्रह किया है।