ननकी राम भाजपा की बची खुची साख बचाने कर रहे नौटंकी: कांग्रेस

सरकार किसान विरोधी निर्णय ले रही है भाजपाई घडि़याली आंसू बहा रहे है

रायपुर 18 अक्टूबर 2014

पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर द्वारा धान खरीदी के संबंध में मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखा जाना, भाजपा किसान मोर्चा द्वारा केन्द्रीय कृषि मंत्री को ज्ञापन सौपना, भाजपा की खत्म हो चुकी साख को बचाने के लिये की जा रही राजनैतिक नौटंकी मात्र है। प्रदेष कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी निर्णय लेती है और भाजपा नेता जनता के हितैषी बनने का झूठा स्वांग रच रहे है। भाजपाई घडि़याली आंसू बहाना बंद कर अपनी राज्य सरकार पर किसानो के पैदा किये पूरे धान को खरीदने का दबाव बनाये। कोई भी राजनैतिक पार्टी का संगठन इतनी सक्षम तो होता ही है कि जनहित के मामलों में अपनी सरकार पर दबाव डाल कर गलत निर्णय बदलवा सके। ननकी राम कंवर भाजपा के वरिष्ठ नेता है, प्रदेष के गृहमंत्री रह चुके है यदि उनकी मंषा वास्तव में भाजपा सरकार के धान खरीदी नीति का विरोध करने और प्रदेष के किसानों के हित में आवाज उठाने की है तो मुख्यमंत्री रमन सिंह को पत्र लिखने की खानापूर्ति करने के बजाय सरकार का विरोध करने का साहस दिखायें। ननकी राम कंवर वाकई में इतने ही किसान हितैषी है तो मुख्यमंत्री निवास के सामने या भाजपा कार्यालय में सरकार के निर्णय के विरूद्ध धरने पर बैठ जायें, मुख्यमंत्री को धान खरीदी नीति को बदलने बाध्य करे। भाजपा सरकार राज्य के अन्नदाताओं को भुखमरी के कागार पर पहुंचाने का निर्णय लेती है भाजपा नेता कोरी बयानबाजी कर जनता में भ्रम फैला कर जनहितैषी होने का स्वांग रच रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता और किसान भाजपा के दोहरे चरित्र और किसान विरोधी को भलीभांति पहचान चुकी है।

 

पढिए पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर का बयान इस लिंक मे  https://fatafatnews.com/archives/13126