धर्मलाल कौशिक का भाजपाईयो ने किया जोरदार स्वागत

 

अम्बिकापुर 

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष माननीय धरमलाल कौशिक जी का सरगुजा जिले के अम्बिकापुर नगर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी सरगुजा विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ द्वारा अजिरमा, अम्बेडकर चैक, गांधी चैक, घड़ी चैक में फुल माला व बाजेगाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया। जिसके पश्चात् भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जी का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक जी ने सरगुजा जिले के समस्त कार्यकर्ताओं के अभुतपूर्व स्वागत के लिए उन्हे धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मैं सरगुजा के समस्त क्षेत्र और यहां के संगठन के काम करने वाले कार्यकर्ताओं से भलिभांति परिचित हुॅ, सरगुजा हमेशा पूरे प्रदेश को संगठन में काम करने का मार्गदर्शन एवं मजबुती प्रदान करते रहा है। इसी वजह से यहाॅ की क्षमता को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने रामविचार नेताम जी को राष्ट्रीय सचिव का दायित्व दिया है, जिससे प्रदेश में ही नही पूरे देश में सरगुजा की उपस्थिति नजर आयेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को जा दायित्व दिये गये हैं, उन दायित्वों का भलीभांति निर्वहन करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने और मजबुत मनाने की सोच रखें मैं नीचे तक की कार्यकर्ताओं खास कर बुथ स्तर तक में जो हमारे पार्टी के कार्यकर्ता काम कर रहे हैं उनको पार्टी का एक महत्वपूर्ण अंग मानता हूॅ, क्योकि उनकी ही शक्ति संगठन को मजबुत बनाता है। आगे उन्होने कहा कि देश व प्रदेश में दोनों जगह हमारी सरकारे है जिससे हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। हमें चाहिए कि प्रत्येक कार्यकर्ता प्रदेश एवं मोदी जी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जनता तक पहुंचाने के लिए सेतु का काम करें और अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें।unnamed (10)
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्री रामविचार नेताम ने प्रदेश अध्यक्ष के सरगुजा आगमन की बधाई देते हुए कहा कि एक‘-एक कार्यकर्ताता पार्टी के लिए रीड की हड्डी है। हमें उनके क्षमता और अनुभव का लाभ मिलता रहा है। उन्होने कहा कि नेतृत्व कर्ता कोई भी हो प्रत्येक कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी के एक जुटता के लिए काम करना है तभी आने वाले समय में नगरीय चुनाव में सफलता मिलेगी।
प्रदेश महामंत्री सवन्नी जी ने कहा कि संगठन से ही रास्ता सरकार तक जाता है, कार्यकर्ता ही जनप्रतिनिधियों का निर्माण करते है, आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में जहां पर हम काबिज है वहां काबिज रहें, और जहां काबिज नहीं है उन स्थानों में हम अपने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजय दिलाकर उसे भी काबिज करेंगें।
सरगुजा जिलाध्यक्ष एवं सांसद कमलभान सिंह ने कार्यक्रम की शुरूवात अपने स्वागत उद्बोधन से किया और कहा कि कौशिक जी विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करते हुए आज मुखिया के रूप में हमें मार्गदर्शन हेतु मिले हैं, जिनका समक्षा और अनुभव का हमें अवश्य लाभ मिलेगा।
साथ ही कार्यक्रम को हस्त शिल्प बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह मेजर एवं प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि धरमलाल कौशिक जी पूर्व विधान सभा अध्यक्ष के रूप में पूरे प्रदेश के unnamed (12)विधायकों एवं विधान सभा को एक कुशल एवं सशक्त मार्ग दर्शन दिया अब संगठनात्मक रूप से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को उनके अनुभव और क्षमता का पूरे प्रदेश में और शक्तिशाली बनाने का अवसर मिला है।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अम्बिकेश केशरी एवं आभार प्रदर्शन संतोष दास ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, पूर्व विधायक श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी, संभागीय संगठन मंत्री बिधान चन्द कर, अखिलेश सोनी, आई टी सेल प्रदेश सह संयोजक प्रकाश बजाज भारत सिंह सिसोदिया, प्रबोध मिंज, अभिमन्यु गुप्ता, राजकुमार बंसल, रामकिशुन सिंह, हरपाल सिंह भामरा, राजेश अग्रवाल, करता राम गुप्ता, काशीनाथ तिवारी, रामलखन पैंकरा, श्रीमती सावित्री जायसवाल, श्रीमती किरण मिश्रा, प्रशांत त्रिपाठी, विद्यानंद मिश्रा, श्रीमती माया मिश्रा, दिनेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, मुनेश्वर राजवाडे़, धनीराम यादव, रविन्द्र गुप्त भारती, जन्मेजय मिश्रा, संजय गुप्ता बोडा, प्रमानंद तिग्गा, श्रीमती शकुन्तला पाण्डेय, श्रीमती कल्पना भदौरिया, राजेश कश्यप, नितिन कांत दत्ता, कलीम अंसारी, रोशन गुप्ता, अनिल सिंह, रज्जु राम भगत, बोधप्रसाद यादव, रामलखन महंत, विनोद हर्ष, विजय व्यापारी, अजीत सिंह, शैलेश कुमार सिंह, तजिन्दर सिंह बग्गा, आकाश गुप्ता, आर.एन. सिंह, श्रीमती प्रेमलता गुप्ता, श्रीमती मंजुषा भगत, अनिल जायसवाल, विवेक दुबे, मुकेश तिवारी, संजीव सेठ, दिलीप भसीम, टिन्नी सिंह, मनोज गुप्ता, निश्चल सिंह, जफर खान, प्रभात खलखो, दीपक गर्ग, अनिल तिवारी, मधु चैहदा, श्रीमती आशा शुक्ला, मयुरी पटेल, संध्या गुप्ता, निलेश सिंह, अनुप गुप्ता, दारा सिंह, जमुना यादव, बालभगवान यादव, मधुसुदन शुक्ला, गोपाल पाण्डेय, छोटु थामस, कृष्ण कुमार शर्मा, जितेन्द्र सोनी, अरूणा सिंह, कमला वर्मा, लक्ष्मी देवी, मनोज कंसारी, कन्हैया गुप्ता, दिव्यांशु केशरी, रोचक गुप्ता, शानु कश्यप, सौरव चखियार, गालु यादव, नवनीकांत दत्ता सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।