धनेश प्रताप सिंह बनाए गए स्वास्थ कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष…

अंबिकापुर आज 5 नवम्बर को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की संभागीय बैठक प्रांतिय अध्यक्ष ओ़. पी. शर्मा की अध्यक्षता में अम्बिकापुर संपन्न हुई। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अपनी मांगो केन्द्रीय वेतन मान, चार स्तरीय पदोन्नति वेतन मान के साथ कई पुरानी मांगो को लेकर समय समय पर शासन को ध्यान आकर्षित कराते रहा हैं। पर आज दिनांक तक संघ की मांगो पर शासन में कोई महत्व नहीं दिया गया। साथ में हाल ही में ANM के कर्मचारीयो द्वारा आन्दोलन किया गया था जिसमें इनको बर्खास्त करने की कार्यवाही करने का आदेश दिया गया.. जिसके विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के द्वारा समर्थन किया गया।

इन सभी बातों को लेकर भविष्य में एक बड़े आंदोलन की रणनीति पर विचार विमर्श करने के लिए बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संभागीय अध्यक्ष द्वारा सरगुजा जिला के जिला अध्यक्ष के लिए धनेश प्रताप सिंह का नाम प्रस्तावित किया गया.. जिसमें जिले के सैकड़ों कर्मचारियों ने समर्थन दिया इसके बाद प्रान्ताध्यक्ष द्वारा धनेश प्रताप सिंह को सरगुजा जिला के जिलाध्यक्ष पद की घोषणा की गई। उपस्थित समस्त कर्मचारियों के द्वारा धनेश प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष बनने पर बनाई देते हुए संघठन को और मजबूती प्रदान करने की अपेक्षा की। अगामी बैठक बिलासपुर में महासमिति की बैठक आन्दोलन के संबंध में आयोजित होगी। जिसमें बैठक आन्दोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी । बैठक में आर पी गौतम, जिलाध्यक्ष कोरिया आर पी राजवाडे़, सुरजपुर जिलाध्यक्ष ,अजीत गुप्ता बलरामपुर जिलाध्यक्ष, श्रीमती एस चन्द्र आकर जशपुर ,महामंत्री आलोक मिश्रा, आर के दिवान , रायपुर जिलाध्यक्ष डी के दानी कर्मचारी प्रान्ताध्यक्ष, डी के परामर, प्रान्तीय उपाध्यक्ष तूफान अल्ली, संभागीय अध्यक्ष आनिल कुमार पाण्डेय, समस्त ब्लाक अध्यक्ष पदाधिकारी एवं सैकड़ो की संख्या स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे..