दिया जाएगा हितग्राहियो को भूमि का पट्टा और बनेगा मेडिकल कालेज : मुख्यमंत्री डाँ रमन सिंह

अम्बिकापुर

नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार के लिए छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री डाँ रमन सिंह आज अम्बिकापुर मे थे। शहर मे महापौर और पार्षद प्रत्याशियो के लिए मुख्यमंत्री ने शहर मे 6 सभाओ को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ना केवल अम्बिकापुर महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत के लिए वोट मांगे बल्कि कांग्रेसियो पर योजनाओ के बंद होने जैसा भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है।

मुख्यमंत्री रमन सिंह आज दोपहर बाद साढे चार बजे अम्बिकापुर पंहुचे। मुख्यमंत्री के इस आगमन और नगरीय निकाय चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने मुख्यमंत्री की 6 जगह सभाए आयोजित कराई। जिसमे सबसे पहले मुख्यमंत्री ने शहर के गांधीनगर स्थित गांधी चौक मे पहली सभा को संबोधित करते हुए। अम्बिकापुर निगम की महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत समेत वंहा मौजूद पार्षद प्रत्याशियो के पक्ष मे मतदान करने की अपील की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने चुनावी भाषण मे क्षेत्र के ज्वलंत जमीन पट्टा मुद्दा को लेकर मौजूद जनसैलाब को Untitled_0067 001आ·ासत किया। और कहा कि किसी को उनके घरो से बेदखल नही किया जाएगा। और सभी हितग्राहियो को उनके हक के अनुसार भूमि का पट्टा दे दिया जाएगा। साथ ही मेडिकल कालेज की स्थापना के लिए उन्होने कहा कि मेडिकल कालेज अम्बिकापुर मे बन कर रहेगा।

शहर के गांधीनगर के गांधीचौक मे पहली सभा के बाद मुख्यमंत्री ने शहर के नमनाकला , दर्रीपारा, पुराना बस स्टैंड , बौरीपारा, और मिशन चौक इलाके मे जन दर्शन सभा को संबोधित किया । इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश , प्रदेश मे अपनी सरकार और विकास का दावा करते हुए आम लोगो भाजपा के पक्ष मे मतदान कर नगरीय निकाय को भी कांग्रेस मुक्ता बनाने की अपील की। इतना ही नही मुख्यमंत्री ने अपनी सभाओ मे कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए ये भी कहा कि उनके शासन काल मे जो भी योजना चालू हुई है वो कभी बंद नही होगी।

बहरहाल मुख्यमंत्री ने अम्बिकापुर नगर पालिक निगम के सभी क्षेत्रो ने 6 चुनावी सभाओ को संबोधित कर अपनी योजनाओ की बखान किया। और विकास के दावो के साथ इस बार भी भाजपा प्रत्याशियो के पक्ष मे मतदान करने की अपील की। लेकिन मुख्यमंत्री की इन सभाओ के असर मतदान दिन के कितना पडेगा। ये मतगणना के बाद साफ हो जाएगा।