तो कांग्रेस का परिवार नियोजित हो जाएगा .. सीएम

अम्बिकापुर

मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कल अम्बिकापुर मे 6 चुनावी सभा को संबोधित किया था। जिसके बाद वो रात अम्बिकापुर मे ही रुके थे । और आज मुख्यमंत्री ने जिला भाजपा कार्यालय मे प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी नगर निगम को जितने का दावा किया और पत्रकारो के कई सवालो का जवाब भी दिया।

छत्तीसगढ की सभी 10 नगर निगम को जीतने और नगर पालिका के साथ नगर पंचायत मे अच्छी स्थिती रहने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता की शुरुआत की। दरअसल मुख्यमंत्री अम्बिकापुर मे कल 6 चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद आज भाजपा कार्यालय मे मुख्यमंत्री ने प्रेस को संबोधित करते हुए कही।

इधर पत्रकारो के नसबदी कांड से कांग्रेस को मिलने वाले फायदे के सवाल पर मुखंयमंत्री ने कहा कि उस घटना पर सरकार ने पूरी गंभीरता से कार्यवाही की है। लेकिन इसी सवाल के जवाब मे मुख्यमंत्री से जब पूछा गया है कि नसंबदी कांड को लेकर कांग्रेस नगरीय निकाय जीतने की सपने देख रही है। तो मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका परिवार नियोजन हो जाएगा।

सरकार कि मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के मामले मे मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता मे कहा कि कांग्रेसी चावल योजना बंद होने का भ्रम फैला रहे है। जबकि ये एक कानून है , जो कभी बंद नही होगा। इसके साथ ही अम्बिकापुर के कई इलाको की राजस्व भूमि के पट्टे के संबध मे मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी हितग्राहियो को उनके हक के हिसाब से पट्टा दिया जाएगा। और उन्हे कोई बेदखल नही कर सकता है।

बहरहाल अम्बिकापुर नगर निगम के महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत और सभी 48 वार्ड पार्षद के लिए कल शहर मे 6 सभाए और आज प्रेस वार्ता मे मुख्यमंत्री ने ये दावा जरुर किया है कि अम्बिकापुर समेत प्रदेश के सभी 10 निगम पर भाजपा का कब्जा होगा। लेकिन ये दावा धरातल पर तभी नजर आएगे। जब नतीजा सबके सामने होगा।