दशहरे के दिन रिश्तो के नवीनीकरण के लिए आते है लोग : टी.एस.सिंहदेव

सरगुजा पैलेश में हुआ शस्त्र-पूजन… परम्परा के अनुसार पैलेश में उमड़ा जन समूह…

अंबिकापुर दशहरे के दिन वर्षो पुरानी परम्परा इस वर्ष भी सरगुजा पैलेश में देखने को मिली.. सरगुजा राजघराने द्वारा आज के दिन पैलेश में शस्त्र-पूजन और फिर उसके बाद लोगो से मुलाकातों का दौर शुरू हुआ.. शस्त्र पूजन में सरगुजा राजपरिवार के टी.एस. सिंह देव व उनके भतीजे आदितेश्वर शरण सिंह देव सहित परिवार के अन्य लोग भी शामिल हुए इस दौरान पूरा पैलेश आम लोगो के लिये खुला रहा.. और संभाग भर से लोग अपने राजा के प्रतीक के रूप में पैलेश और राजपरिवार से मिलने पहुंचे… पूजन कार्यक्रम के बाद विधान सभा नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंह देव ने परम्परा के अनुरूप उपस्थित सभी जन समूह से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया..

इस दौरान टी एस सिंह देव ने कहा की जब राज तंत्र होता था तब ये परंपरा रही है की अपने राजा की स्वीकारोत्ती के लिए रिश्तो के नवीनी करण के लिए लोग दशहरे के दिन राज दरबार में उपस्थित होते थे.. उन्होंने कहा की जैसे आज नेता से जनता के रिश्तो का नवीनीकरण पांच वर्ष में एक बार मतदान के माध्यम से होता है.. और जनता फैसला करती है की कौन राम और कौन रावन.. ठीक वैसे ही उस समय जनता अपने राजा से रिश्तो का नवीनीकरण करने आती थी…