डॉ. रमन सिंह शामिल हुए श्रीमती वंसुधरा राजे सिंधिया के शपथ ग्रहण समारोह में

2975 A

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज जयपुर में राजस्थान की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया के शथथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। 2975 Bसमारोह राजस्थान विधानसभा परिसर में आयोजित किया गया। डॉ. रमन सिंह ने श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया को इस नवीन और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए अपनी ओर से तथा छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी। शपथ समारोह के बाद डॉ. रमन सिंह ने श्रीमती सिंधिया के कार्यालय कक्ष में उनसे सौजन्य मुलाकात भी की। समारोह में वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद श्री राजनाथ सिंह, गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, पंजाब के मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल, राजधान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुण्डा, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री गोपी नाथ मुण्डे, पंजाब के उप मुख्यमंत्री श्री सुखदेव सिंह बादल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अंनत कुमार और दिल्ली के वरिष्ठ विधायक डॉ. हर्षवर्धन सहित सर्वश्री नितिन गडकरी, वेंकैया नायडू तथा राज्य और राष्ट्रीय स्तर के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।