झारंखड,उत्तरप्रदेश,मध्यप्रदेश,उडीसा और राजधानी जाने वाले मार्ग पर आर्थिक नाकेबंदी

अम्बिकापुर 

सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर मे भी आज कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी का असर देखा गया। सुबह 11 बजे के बाद शुरु कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी के दौरान शहर के पांच प्रमुख मार्गो पर कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने डेरा जमा लिया। और इन सभी मार्गो से आने जाने वाले व्यवसायिक वाहनो को रुकवा दिया गया। दरअसल सरगुजा संभाग की सीमा झारखंड , उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और उडीसा जैसे राज्यो से लगी है। लिहाजा कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी का इन मार्गो मे व्यापक असर देखा गया। unnamed (5)और आर्थिकनाकेबंदी रुपी चक्काजाम के दौरान शहर के सभी पांच प्रमुख मार्गो मे दर्जनो वाहनो की कतार लगी रही। हांलाकि सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाली कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी के दोपहर तीन बजे ही समाप्ती की कगार पर पंहुच गई और उसके कुछ देर बाद आर्थिक नाकेबंदी समाप्त हो गई । इधर कांग्रेस के इस बडे माने जाने वाले आंदोलन की अगुवाई कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय अग्रवाल के मुताबिक ये प्रदर्शन राज्य की सरकार द्वारा किसानो के साथ की गई वादाखिलाफी के विरोध मे किया गया है। जिसमे राज्य सरकार ने किसानो से 2100 रुपए समर्थन मूल्य और 300 रुपए बोनस की बात कहते हुए किसानो की पाई पाई खरीदेने की बात कही थी।