दस माह से पेमेंट के लिए पुलिस विभाग के चक्कर काट रहा हाॅटल व्यसायी….

जांजगीर चांपा। नेता जी चैक स्थित कृष्णा राजस्थानी हाॅटल व्यसायी पुलिस विभाग द्वारा खरीदे नास्ते का पेमेंट पाने विभाग के 10 माह से चक्कर काट -काट रहा है। लेकिन अभी तक पुलिस विभाग द्वारा उनके हाॅटल से लिए नास्ते का पेमेंट नही किया है। अंत में थक हार कर एस पी कार्यालय में पेमेंट के लिए गुहार लगाया है।

मामला सिंतबर 2018 का जब जिला मुख्यालय के पुलिस कंट्रोल रूम में वाहन 108 को शुभारंभ कार्यक्रम के लिए कृष्णा राजस्थानी हाॅटल से 16 हजार 15 रूपये का पुलिस विभाग द्वारा नास्ता खरीदा गया था. लेकिन 10 माह गुजर जाने के बाद भी पेंमेंट नही किया गया है। हाॅटल व्यसायी द्वारा बार- बार विभाग के चक्कर काट -काट के परेशान हो गया हैं। व्यसायी द्वारा भुगतान मांगने पर पुलिस विभाग द्वारा टाल मटोल किया जाता था। जिससे व्यसायी परेशान हैं। अंत में अपने समान का भुगतान पाने के लिए एस पी से गुहार लगाया हैं।