जोगी के दल का अभी विशेष जनाधार नहीं : अरुण उराँव

@Krishnamohankumar

बलरामपुर छत्तीसगढ़ में बहने लगी चुनावी बयार और मिशन 2018 फतेह करने प्रमुख राजनैतिक पार्टियों समेत के क्षेत्रीय पार्टियां भी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है,तो वही कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अरुण उरांव का मानना है,की प्रदेश में चुनावी संघर्ष भाजपा और कांग्रेस के बीच मे है।

भाजपा और कांग्रेस के बीच रहेगा-मुकाबला

दरसल बलरामपुर प्रवास पर  पहुँचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अरुण उरांव ने “फ़टाफ़ट न्यूज डॉट कॉम” से बात करते हुए कहा कि राज्य में वर्तमान समय मे तीसरे राजनैतिक दल का उदय नही हुआ है,लेकिन राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत कुमार प्रमोद जोगी के द्वारा बनाये गए क्षेत्रीय दल के सम्बंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि  अभी उनके राजनैतिक दल कोई विशेष जनाधार नही है।

स्थानीय नेताओं का कद नाप रहे नेता

प्रदेश में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होने को है,और बलरामपुर जिले मे दो विधानसभा सीटे है,और दोनों में ही कांग्रेस का कब्जा है,और शुरू से ही गुटबाजी से घिरे कांग्रेस को गुटबाजी से उभारने कांग्रेस आलाकमान ने  पार्टी के बड़े नेताओं को जमीनी हकीकत से जानने और पार्टी के स्थानीय नेताओं का कद मापने की जद्दोजहद में है।

कार्यकर्ताओं में भर रहे जोश

बहरहाल कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता को अपने बीच पाकर स्थानीय कांग्रेसियों के चेहरे खिले हुए है,तथा पार्टी कार्यकर्ता भी अपने बाते खुलकर रख रहे है,इतना ही नही राष्ट्रीय सचिव आज सामरी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर है।