जब तक पूरा बोनस नहीं मिलता नहीं लूंगा बोनस : टी एस सिंह देव

अम्बिकापुर

अम्बिकापुर प्रदेश सरकार द्वारा किसानो को आधा बोनस देने के मामले में लखनपुर में विरोध प्रदर्शन किया.. युवक कांग्रेस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विधान सभा नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंह देव भी पहुंचे.. इस दौरान उन्होंने कहा की प्रदेश की भाजपा सरकार, केन्द्र की सरकार की तरह ही झूठी एवं जुमलेबाज है, चुनाव के दौरान घोषणा करती है कि हम 2100 रूपये प्रति क्विंटल धान खरीदेंगे, 300 रूपये बोनस एवं किसान का एक-एक दाना धान खरीदेंगे, लेकिन जब  ये चुनाव जीत कर आते हैं तो चार साल तक इस वायदे को भुल जाते हैं, केन्द्र में इनकी सरकार होते हुए भी इनकी सुनवाई नहीं होती, लेकिन जैसे ही चुनाव का समय नजदिक आया एक बार फिर से किसान भाईयों के साथ धोखा करते हुए ये बोनस की बात कर रहे हैं, किन्तु यह सब मात्र एक छलावा है। यदि सरकार को किसान भाईयों की चिंता है तो वे सिर्फ एक साल का नहीं बल्कि पिछले वर्षों का भी दें जब से उन्होंने तीसरे कार्यकाल की सत्ता सम्हाली है, केवल एक वर्ष का बोनस दे देने से नहीं बच सकते, घोषणा पत्र के वायदे को पुरा करना होगा।  उक्ताशय नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव ने लखनपुर में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किसान एवं युथ कांगे्रस सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही।

नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव ने कहा कि मैं स्वयं एक किसान हूं लेकिन मैं तब तक मुआवजे की रकम नहीं लुंगा जब कि सरकार पुरे चार वर्ष का बोनस नहीं देती। इस बार सरकार के धोखे में हम नहीं आयेंगे, यदि सरकार बोनस नहीं दे सकती थी, किसानों का धान 2100 रूपये प्रति क्विंटल नहीं खरीद सकती थी और तो और सरकार ने एक-एक दाना धान खरीदने का वायदा कर किसानों से धान खरीदने के लिये भी लिमिट तय कर दिये यह नहीं चलेगा, सरकार को किसानों के साथ किये गये वायदों को निभाना होगा। कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, प्रदेश सचिव शफी अहमद, नगर पंचायत लखनपुर के पूर्व अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह देव, कृपाशंकर गुप्ता, रणविजय सिंह देव, अमित सिंह देव ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान उत्साही 1100 युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केवरा से लखनपुर तक विशाल मोटर सायकल रैली द्वारा नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव का स्वागत किया। किसान एवं युथ कांग्रेस सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के 40 एवं जनता कांग्रेस से 20 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया।

इस दौरान शराफत अली, धर्मेन्द्र झारिया, इरशाद खान, आलोक सिंह, सतीश बारी, मुकेश, जगरोपन यादव, शैलेन्द्र, रमेश जायसवाल सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। सम्मेलन के दौरान विधानसभा चुनाव 2018 को लेकर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के कार्य को लेकर रणनीति तय की गई तथा बूथ एवं सेक्टर स्तर पर कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।