छत्तीसगढ़ में वर्ष 2015 के लिए 23 सामान्य एवं 57 ऐच्छिक अवकाश घोषित

छत्तीसगढ़ में वर्ष 2015 के लिए 23 सामान्य एवं 57 ऐच्छिक अवकाश घोषित

रायपुर 23 सितम्बर 2014

सरकारी कर्मचारियों को सिर्फ तीन ऐच्छिक अवकाश की पात्रता
सात ऐच्छिक अवकाश और एक सामान्य अवकाश रविवार
को होने के कारण अलग से छुट्टी घोषित नहीं

 

राज्य शासन द्वारा वर्ष 2015 में छत्तीसगढ़ के समस्त शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के लिए सामान्य एवं ऐच्छिक अवकाशों की घोषणा कर दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से जारी अधिसूचना के अनुसार वर्ष 2015 में 22 सामान्य तथा 50 ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है। सात ऐच्छिक अवकाशों के दिन रविवार होने के कारण इन्हें ऐच्छिक अवकाशों की सूची में शामिल नहीं किया गया है। एक सामान्य अवकाश का दिन भी रविवार होने के कारण अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया है। प्रत्येक शासकीय अधिकारी-कर्मचारी को ऐच्छिक अवकाशों में से उनकी इच्छा के अनुसार केवल तीन ऐच्छिक अवकाश की पात्रता होगी।
अधिसूचना के अनुसार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी सोमवार, महाशिवरात्रि 17 फरवरी मंगलवार, होली 6 मार्च शुक्रवार, रामनवमीं 28 मार्च शनिवार, महावीर जयंती 2 अप्रैल गुरूवार, गुडफ्राइडे 3 अप्रैल शुक्रवार, डॉ. अम्बेडकर जयंती 14 अप्रैल मंगलवार, बुद्ध पूर्णिमा 4 मई सोमवार, कबीर जयंती 2 जून मंगलवार, ईद-उल-फितर 18 जुलाई शनिवार, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त शनिवार, रक्षाबंधन 29 अगस्त शनिवार, कृष्ण जन्माष्टमी 5 सितम्बर शनिवार, ईद-उल-जुहा 25 सितम्बर शुक्रवार, गांधी जयंती 2 अक्टूबर शुक्रवार, दशहरा (विजयादशमी) 22 अक्टूबर गुरूवार, मोहर्रम 24 अक्टूबर शनिवार, दीपावली 11 नवम्बर बुधवार, गुरूनानक जयंती 25 नवम्बर बुधवार, गुरूघासीदास जयंती 18 दिसम्बर शुक्रवार, ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) 24 दिसम्बर गुरूवार तथा क्रिसमस-डे 25 दिसम्बर शुक्रवार को सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। वर्ष 2015 में ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) दो बार पड़ेगा। ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) 4 जनवरी को भी है। इस दिन रविवार होने के कारण अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया है।
नववर्ष दिवस एक जनवरी गुरूवार, छेरछेरा 5 जनवरी सोमवार, राजिम भक्ति माता जयंती 7 जनवरी बुधवार, मकर संक्रांति /पोंगल 14 जनवरी बुधवार, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती 23 जनवरी शुक्रवार, बसंत पंचमी 24 जनवरी शुक्रवार, राजिम मेला माघ पूर्णिमा/ संत रविदास जयंती 3 फरवरी मंगलवार, डॉ. सैय्यदना साहब का जन्म दिवस 10 फरवरी मंगलवार, महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्म दिवस 14 फरवरी शनिवार, छत्रपति शिवाजी जयंती 19 फरवरी गुरूवार, होली (होलिका दहन) 5 मार्च गुरूवार, भाई-दूज 7 मार्च शनिवार, भक्त माता कर्मा जयंती 16 मार्च सोमवार, वीरांगना अवंति बाई का बलिदान दिवस 20 मार्च शुक्रवार, गुड़ीपड़वा/ चैतीचांद 21 मार्च शनिवार, गुहा निषादराज जयंती 24 मार्च मंगलवार, हाटकेश्वर जयंती 3 अप्रैल शुक्रवार, धरती पूजा (खद्दी पर्व) 4 अप्रैल शनिवार, वैशाखी 14 अप्रैल मंगलवार, श्रीमद् वल्लभाचार्य जयंती 15 अप्रैल बुधवार, सेन जयंती 16 अप्रैल गुरूवार, परशुराम जयंती 21 अप्रैल मंगलवार, शंकराचार्य जयंती 23 अप्रैल गुरूवार, छत्रसाल जयंती/महाराणा प्रताप जयंती 21 मई गुरूवार, शब-ए-बरात 2 जून मंगलवार तथा वीरांगना दुर्गावती का बलिदान दिवस 24 जून बुधवार को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है।
इसी प्रकार जमाद-उल-विदा 17 जुलाई शुक्रवार, रथयात्रा 18 जुलाई शनिवार, हरेली 14 अगस्त शुक्रवार, पारसी नववर्ष 18 अगस्त मंगलवार, नागपंचमी 19 अगस्त बुधवार, ओणम 28 अगस्त शुक्रवार, हरछठ 4 सितम्बर शुक्रवार, पोला 12 सितम्बर शनिवार, गणेश चतुर्थी/ विश्वकर्मा जयंती 17 सितम्बर गुरूवार, नवाखाई 18 सितम्बर शुक्रवार, ढोल ग्यारस 24 सितम्बर गुरूवार, सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या 12 अक्टूबर सोमवार, अग्रसेन जयंती 13 अक्टूबर मंगलवार, दशहरा (महा अष्टमी)/दशहरा (महानवमी) 21 अक्टूबर बुधवार, महर्षि वाल्मिकी जयंती/ महाराजा अजमोढ देव जयंती/टेकचन्द जी महाराज का समाधि उत्सव 27 अक्टूबर मंगलवार, करवा चौथ व्रत 30 अक्टूबर शुक्रवार, दीपावली (दक्षिण भारतीय) 10 नवम्बर मंगलवार, दीपावली का दूसरा दिन 12 नवम्बर गुरूवार, भाईदूज 13 नवम्बर शुक्रवार, भगवान सहस्त्रबाहु जयंती 18 नवम्बर बुधवार, गुरूतेग बहादुर का शहीदी दिवस 24 नवम्बर मंगलवार, शहीद वीरनारायण सिंह का बलिदान दिवस 10 दिसम्बर गुरूवार, गुरू गोविन्द सिंह का जन्म दिवस 18 दिसम्बर शुक्रवार और दत्तात्रेय जयंती 25 दिसम्बर शुक्रवार को भी ऐच्छिक अवकाश की घोषणा की गई है।
मंत्रालय से कल जारी अधिसूचना के अनुसार लुई ब्रेल का जन्म दिवस 4 जनवरी, हजरत अली का जन्म दिवस 3 मई, डॉ. खूबचंद बघेल का जन्म 19 जुलाई, विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त, अनंत चतुर्दशी 27 सितम्बर, प्राणनाथ जयंती 11 अ