चौथी हार का अंदेशा था कांग्रेसियों को-शिवरतन शर्मा

bjp_office_raipur_cg
bjp_office_raipur_cg
अंतागढ़ उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत
रायपुर
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक शिवरतन शर्मा ने अतांगढ़ उपचुनाव में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए अंतागढ़ की जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है। श्री शर्मा ने कहा कि अंतागढ़ उपचुनाव में भाजपा को 50 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल करना, यह बताता है कि क्षेत्र की जनता विकास और नेतृत्व पर विश्वास रखती है।
श्री शर्मा ने कहा कि अंतागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस ने अपनी हार को देखते हुए चुनाव मैदान से पलायन किया, क्योंकि कांग्रेस के उम्मीदवार मंतूराम पवार को चौथी बार हारने का अंदेशा था और कांग्रेस पार्टी में चल रही गुटबाजी और अन्तर्कलह के चलते चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया। भारतीय जनता पार्टी अंतागढ़ क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाती है कि भोजराज नाग क्षेत्र की भावनाओं को उचित मंच पर लेकर आएंगे और अंतागढ़ विकास के पथ पर पूर्व की भांति अग्रसर रहेगा। अंतागढ़ के विकास कार्यों में तेजी आएगी। श्री शर्मा ने अंतागढ़ उपचुनाव की जीत का श्रेय मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ-साथ चुनाव संचालन टीम और कार्यकर्ताओं को दिया है।