चिरमिरी महापौर कैसा हो ? पढिए हमारी पडताल

NAGER NIGAM Office CHIRMIRI 1
NAGER NIGAM Office CHIRMIRI 1

चिरमिरी से रवि कुमार सावरे ने ” पब्लिक बोल ” पर किया फोकस

उम्मीदवार दस वर्षो की बनाएं कार्य योजना

ramakant chirmiriरामाकांत (आम नागरिक)

महापौर के तौर पर ऐेसे व्यक्ति को चुना जाना चाहिए,जो पार्षदो को साथ लेकर वार्ड और मोहल्लो का भ्रमण करता रहें ताकि समस्याओं का समाधन किया जा सके

 

 

upendra jainउपेन्द्र जैन व्यवसायी

नजीर बने निगम

इस बार की नगर निगम में महापौर और पार्षद के तौर पर ऐसे ईमानदार लोगों का चुनाव होना चाहिए, जो आगे के दस वर्षो के लिए नजीर के तौर पर पेष की जा सके।

 

raj kumar mishraराजकुमार मिश्रा आर टी आई कार्यकर्ता
विकास को करे संघर्ष
महापौर ऐसा योग्य व्यक्ति बनाना चाहिए, जो विकास के लिए न सिर्फ खाका खींच सके बल्कि जनप्रतिनिधियों से जुड़कर शासन से फण्ड लाकर विकास भी करा सकें जो जनता के हित में सोचे पुर्व के अन्य पार्टीयों के महापौर की तरह केवल अपना हित साधने में न लगा रहें चिरमिरी में मुल समस्या स्थाईत्व का है। इसे दुर कर सके।

 

asish jainआशीष जैन
लोग परेषान ना हों
नगर निगम में सभी को काम रहता है। लिहाजा नगर निगम महापौर ऐसा चुना जाना चाहिए जो व्यास्था बनाए, जिसमें बिना किसी भेदभाव और परेषानी के हर व्यक्ति का समयावधि में कार्य हो सके और एस.ई. सी.एल. से समझौता कर चिरमिरी की बूनियादी  समस्या को दुर कर सके।

 

somit sinhaसोमित सिंन्हा
रुट तय हों
महापौर के तौर पर ऐसे शख्स का चुनाव किया जाना चाहिए, जो नगर के मौजूद रुट समस्या का समाधान करके, नगर वाहन सेवा नागरिको को उपलब्ध करा सके।

 

 

reet jainरित जैन
पानी की समस्या दुर हो
शहर में सबसे बड़ी समस्या पानी की है। निगम का महापौर ऐसा चुना जाना चाहिए, जो इस समस्या का समाधान करते हुए शासन से शहर के चहुंमुखी विकास को राषि ला सके।

 

 

 

ravi vermaरवि वर्मा

लाइट की हो व्यवस्था

नगर के कई मोहल्ल्ले और हिस्से में आज भी अधेरे में डुबे रहतें है। नगर निगम महापौर ऐसा होना शख्स बनाना चाहिए, जो इन मोहल्लों में रोषनी की व्यवस्था कर सके।