चलानी कार्यवाही के साथ बताए गए ट्राफिक के नियम कायदे

अम्बिकापुर

अम्बिकापुर मे बिगडती ट्राफिक व्यवस्था और वाहनो चोरी की बढ रही वारदात अब पुलिस के लिए मुसीबत बनती जा रही है। जिसके कारण आज लंबे अर्से बाद यातायता पुलिस ने शहर मे वाहनो की चेंकिग कार्यवाही की। स्थानिय गांधी चौक पर दोपहिया वाहनो पर कार्यावाही का ये दौर दोपहर से शाम तक चला। जिसमे वाहनो के दस्तावेज, ड्रायविंग लाईसेंस , और दो पहिया मे तीन सवार लोगो पर चलानी कार्यवाही की गई। इसके साथ ही लाल बत्ती वाले इस गांधी चौक पर बेतरतीब ट्राफिक व्यवस्था को सुधारने और ट्राफिक नियमो का पालन करने की हिदायत भी दी गई। इस कार्यवाही मे यातायात प्रभारी  भारद्वाज सिंह ने वाहन चालको को ट्राफिक के नियम कायदे भी बताए।