ग्रामीण यांत्रिकी सेवा में 27 सहायक अभियंताओं और छह उप अभियंताओं की पदोन्नति..

 

रायपुर, 30 दिसम्बर 2013

राज्य सरकार ने पंचायत और ग्राम विकास विभाग के अन्तर्गत ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 27 सहायक अभियंताओं को कार्यपालन अभियंता के पद पर वेतनमान 15600-39100, ग्रेड वेतन 6600 में पदोन्नत किया है। उन्हें ग्रामीण यांत्रिकी सेवा से संबंधित विभिन्न कार्यालयों में पदस्थ किया गया है। सहायक अभियंताओं की पदोन्नति का आदेश आज यहां नया रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया। इसी कड़ी में विभाग ने आज मंत्रालय से जारी एक अन्य आदेश में छह उप अभियंताओं को सहायक अभियंता के पद पर वेतनमान रूपए 15600-39100, ग्रेड वेतन 5400 में पदोन्नत कर उन्हें ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के विभिन्न कार्यालयों में पदस्थ किया है। दोनों आदेश इस प्रकार हैं :-
3178 A

EE Final 2

 

A Final

क्रमांक-3178/स्वराज्य

Date:

30 December 2013 – 5:07pm