खड़ी बस से टाटा मैजिक वाहन टकराई, चालक गंभीर

अम्बिकापुर 

भटगांव से अम्बिकापुर आ रही टाटा मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर चठिरमा के पास सड़क किनारे खड़ी एक यात्री बस से टकरा गई। जिससे टाटा मैजिक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार भटगांव क्षेत्र के ग्राम बरपारा निवासी अजय जो टाटा मैजिक वाहन चलाने का काम करता है। आज सुबह लगभग 11 बजे अपनी टाटा मैजिक वाहन से भटगांव के ही सत्येन्द्र शर्मा नामक व्यक्ति के साथ दोनों अम्बिकापुर आ रहे थे जैसे ही गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चठिरमा के पास पहुंचे तभी यात्री का इंतजार कर रहे बस के पीछे अनियंत्रित होकर टकरा गये जिससे टाटा मैजिक चालक के सिर  व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया वही साथ बैठे सत्येन्द्र को मामूली चोट आई। घटना की जानकारी लगते ही गांधीनगर थाना प्रभारी श्री चैहान टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे और घायलो को उपचार के लिए संजीवनी 108 से तत्काल जिला चिकित्सालय भेजवाआ। जहां घायलों का उपचार जारी है।