कारगिल विजय दिवस की 15वीं वर्षगांठ मे भाजयुमो ने अमर शहीदो को याद किया..

अम्बिकापुर 

कारगिल विजय दिवस की 15वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा स्थानीय जयस्तम्भ चैक पर इस विजय अमर में शहीद हुए सेना के नायकों को दीपक जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष संतोष दास ने कहा कि देश के हमारे इन वीर सपूतों की वजह से ही हम अपने घरों में चैन की सांस ले पा रहे हैं। इन जननायकों के कारण ही हमारी सीमा व हमारा देश सुरक्षित है। कारगिल विजय हमारे सेनानायकों की ही देन है, जो युद्धसमर में स्वंय को देश के लिए झोंक कर अपने आहुति के kargil bjp 2लिए भी तत्पर रहते है। आज यदि हम अपनी विजय का गौरव महसुस कर पा रहे हैं तो इसका श्रेय उन जांबाज जवानों को तथा तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को है।
इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयुष त्रिपाठी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष निश्चल सिंह, विकाश पाण्डेय, संजीत सिंह, गोपाल पाण्डेय, संजीव वर्मा, विश्वविजय सिंह तोमर, दिव्यांशु केशरी, शानू कश्यप, अमोघ कश्यप, गोलु यादव, नितेश सिंह, चिराग चोपड़ा, अंशु सिंह, निशांत अग्रवाल, राजा गुप्ता, ब्रिजेश मिश्रा, शिव दुबे, अनुराग तिवारी, वीर सोनी, राहुल गुप्ता, मोहित जैन, गोलु सिंह, आशिष तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।