एनीकट हादसा : मुख्यमंत्री ने चार युवाओं की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया

रायपुर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज शाम राजधानी रायपुर के नजदीक ग्राम काठाडीह में सातपाखर एनीकट में चार युवाओं के पानी डूबने से हुई मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। डॉ. सिंह ने राजधानी रायपुर के विभिन्न मोहल्लों के निवासी इन युवाओं के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। हादसे में जिन युवाओं की मृत्यु हुई है उनमें 21 वर्षीय शुभम सिन्हा, (अमलीडीह) 22 वर्षीय शाहरूख (प्रियदर्शनी नगर), 17 वर्षीय सुजात नकवी (बैरनबाजार) और 17 वर्षीय क्षितिज सिंह (प्रियदर्शनी नगर) शामिल हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। देर रात चारों युवाओं के शव निकाल लिए गए, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए अम्बेडकर अस्पताल की मरचुरी में पहुंचाया गया।