आटो चालक ने महिला आरक्षक को कुचलने का प्रयास किया

अम्बिकापुर 

अम्बिकापुर मे आटो चालक की दहशतगर्दी आम लोगो से उपर उठ कर पुलिस तक पंहुच गई है। आटो चालक अब पुलिस वालो को भी अपनी दहशतगर्दी का शिकार बना रहे है। ऐसा ही एक मामला तब सामने आया जब नो पार्किंग मे खडे वाहन को किनारे करने की बात पर आटो चालक ने एक महिला ट्राफिक पुलिस को अपने आटो से कुचलने का प्रयास किया।

Untitled_0013अम्बिकापुर यातायात पुलिस विभाग मे पदस्थ भगवती बुनकर अब शहर से संगम चौक मे ड्यूटी कर रही है। लेकिन कल शाम  तक जब भगवती शहर के रामानुजगंज चौक के पास ड्यूटी  मे तैनात थी। तब नो पार्किंग मे खडे एक आटो चालक को महिला कांस्ट्रेबल ने आटो नो पार्किंग जोन से हटाने के निर्देश दिए। लेकिन इस दौरान पहले तो आटो चालक ने महिला कांस्ट्रेबल से बदसलूखी की बाद मे आटो चालक ने महिला कांस्ट्रेबल को अपने वाहन के नीचे कुचलने का प्रयास किया। Untitled_0013

हांलाकि इस घटना के बाद महिला कांस्ट्रेबल ने अपने साथ बीती घटना की जानकारी ट्राफिक इंचार्ज और कोतवाली पुलिस को भी दी। लेकिन कोतवाली पुलिस ने केनाबांध निवासी आटो चालक दयाराम उर्फ देवा के विरुद्द महज प्रतिबंधात्मक कारवाही की है। लेकिन शहर के ट्राफिक इंचार्ज भारद्वाज सिंह आटो चालक के इस अपराधिक कृत्य पर और भी बडी कारवाही किए जाने का आश्वासन दे रहे है।

इस पूरी घटना के बाद से महिला कांस्ट्रेबल भगवती बुनकर काफी डरी सहमी है। वो अपने साथ घटित इस घटना पर आटो चालक के विरुद्द कोई बडी कारवाही चाहती है। क्योकि उसका मानना है कि आटो चालक की गुण्डागर्दी से अगर महिला पुलिसकर्मी सुरक्षित नही है ,, तो सामान्य महिला की क्या हालत होगी। बहरहाल इस बडे मामले मे कोतवाली पुलिस द्वारा महज 151 की कारवाही समझ से परे है।